फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hanuman Chalisa will be recited 108 times in eight hours at Surya Sarovar

Varanasi News: सूर्य सरोवर पर आठ घंटे में 108 बार होगा हनुमान चालीसा का पाठ

Mon, 27 Oct 2025 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa will be recited 108 times in eight hours at Surya Sarovar
छठ पूजा के महापर्व पर बरेका के सूर्यसरोवर को विद्युत झालरों से सजाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सूर्य सरोवर पर आठ घंटे में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन

छठ समिति के महामंत्री अजय आर ने बताया कि व्रती महिलाओं के लिए सरोवर के चारों तरफ 18 चेंजिंग रूम बनकर तैयार हैं। रात्रि विश्राम के लिए 250 लोगों के लिए रजाई, गद्दा और चारपाई के साथ निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। अर्घ्य देने के लिए दूध की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही आठ घंटे में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। आरपीएफ कमांडेंट जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड के साथ कोआर्डिनेट कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पूर्व कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव रवि नारायण की तरफ से निशुल्क चाय का वितरण किया जाएगा। सूर्यसरोवर पर बरेका के डिप्टी सीई साकेत, आरपीएफ कमांडेंट जय प्रकाश मौर्य सहित कई आला अधिकारियों ने दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed