फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hamid setu open for small and big vehicle in ghazipur

डीएम का आदेश: हमीद सेतु पर शाम से दौड़ने लगे छोटे वाहन, दोपहर से चलेंगे भारी वाहन

Thu, 21 Nov 2019 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Nov 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Hamid setu open for small and big vehicle in ghazipur
हमीद सेतु पर दौड़ने लगे छोटे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वाराणसी के वरिष्ठ इंजीनियर देवराज शर्मा ने जिलाधिकारी को सौंपी अपनी विभागीय रिपोर्ट में गाजीपुर के हमीद सेतु की मरम्मत पूरी होने की लिखित जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गुरुवार की शाम से हल्के चार पहिया वाहन और 22 नवंबर की दोपहर बाद से बड़े भारी वाहनों के संचालन की हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार की देर शाम पौने छह बजे से सेतु पर छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। शुक्रवार की दोपहर बाद से 11 माह बाद बड़े चार पहिया वाहन भी सेतु से फर्राटा भरने लगेंगे। सेतु पर वाहनों का आवागमन शुरू होने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले मार्च माह में सेतु के ज्वाइंटर की खराबी की मरम्मत के बाद पुल के इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण के बाद चार नंबर ज्वाइंटर की रोलर बेयरिंग खिसकने का मामला सामने आया था। इसके बाद, पुल को एनएचएआई की रिपोर्ट पर मरम्मत होने तक जिलाधिकारी ने पूरी सख्ती से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का आदेश दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण लोगों को तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। आवागमन में लोगों को तरह-तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। स्कूल आने-जाने के लिए छात्र-छात्राओं को पैदल ही सेतु को पार करना पड़ रहा था। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों का संचालन बंद होने से अन्य लोग भी पैदल पुल के इस और उस पार जाते थे और यहां से साधन पकड़कर गंतव्यों तक पहुंचते थे।

इसी क्रम में गुरुवार की शाम पौने छह बजे सेतु पर छोटे चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि सेतु पर वाहनों का आवागमन बंद होने से बहुत दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। आवागमन सुचारू होने पर सुकून मिला है।

जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि एनएचएआई की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। हमीद सेतु से सभी तरह के हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शाम पौने छह बजे से शुरू हो गया। शुक्रवार की दोपहर बाद से भारी वाहनों के संचालन की भी अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed