फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Half seats in First AC class of Varanasi-Delhi Vande Bharat Sleeper train booked

काशी से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन स्लीपर ट्रेन: पहले दिन यात्रियों में दिखा उत्साह, फर्स्ट एसी में आधी सीटें भरीं

Tue, 03 Nov 2026 11:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 03 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली का सफर आसान हो गया है। पहले दिन यात्रियों में गजब का उत्साह दिखा। इस ट्रेन के चलने से शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भार कम हुआ है। 

विज्ञापन
Half seats in First AC class of Varanasi-Delhi Vande Bharat Sleeper train booked
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सोमवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हुई। पहले दिन फर्स्ट एसी कोच में आधे से अधिक सीट वाराणसी से ही भरी दिखी जबकि सेकंड और थर्ड एसी में रिजर्वेशन कराने वालों को सोमवार शाम तक सीट मिली। इस ट्रेन के चलने से बनारस स्टेशन से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भार कम हुआ है। 

विज्ञापन


सामान्य दिनों में इन दोनों ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट लंबी रहती है। 27421 वंदेभारत स्लीपर ट्रेन रात 8.50 बजे रवाना हुई। पहले दिन आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेन में यात्रियों का स्वागत किया गया। उधर, यात्री भी हर हर महादेव के जयघोष के साथ सफर पर निकले। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बलिया में दर्दनाक हादसा: शिक्षक ने स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने भेजा, छात्र की हाईटेंशन तार के करंट से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्वेशन की बात करें तो फर्स्ट एसी पहले फुल हो जा रही है। जबकि सेकंड, थर्ड एसी में ट्रेन के चलने से पहले तक लोग सीट पा जा रहे हैं। पहले दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि, पहले दिन निर्धारित समय रात 8.50 बजे से 5 मिनट की देरी से स्लीपर ट्रेन को रवाना किया गया, प्रयागराज में इसका निर्धारित समय रात 10.35 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 10 मिनट पहले ही पहुंच गई। 

Trending Videos

शिवगंगा समेत तीन ट्रेनों में मिला कंफर्म टिकट
शिवगंगा समेत तीन ट्रेनों में लोगों को सोमवार को भी कंफर्म सीट मिल गई। इसमें वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 04209 वाराणसी से रात 10.15 बजे दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर कोच में 9.30 बजे तक 320 कंफर्म सीट थी। जबकि 3 एसी में भी 225 और सेकंड एसी में 23 सीट कंफर्म दिख रही थी। 12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर दिन बनारस स्टेशन से रात 11.10 बजे चलती है। इस ट्रेन में भी 9.30 बजे तक थर्ड एसी में 105, सेकंड में 31 जबकि फर्स्ट एसी में 4 सीट खाली दिख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed