काशी से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन स्लीपर ट्रेन: पहले दिन यात्रियों में दिखा उत्साह, फर्स्ट एसी में आधी सीटें भरीं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली का सफर आसान हो गया है। पहले दिन यात्रियों में गजब का उत्साह दिखा। इस ट्रेन के चलने से शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भार कम हुआ है।
विस्तार
देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सोमवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हुई। पहले दिन फर्स्ट एसी कोच में आधे से अधिक सीट वाराणसी से ही भरी दिखी जबकि सेकंड और थर्ड एसी में रिजर्वेशन कराने वालों को सोमवार शाम तक सीट मिली। इस ट्रेन के चलने से बनारस स्टेशन से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भार कम हुआ है।
सामान्य दिनों में इन दोनों ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट लंबी रहती है। 27421 वंदेभारत स्लीपर ट्रेन रात 8.50 बजे रवाना हुई। पहले दिन आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेन में यात्रियों का स्वागत किया गया। उधर, यात्री भी हर हर महादेव के जयघोष के साथ सफर पर निकले।
इसे भी पढ़ें; बलिया में दर्दनाक हादसा: शिक्षक ने स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने भेजा, छात्र की हाईटेंशन तार के करंट से मौत
रिजर्वेशन की बात करें तो फर्स्ट एसी पहले फुल हो जा रही है। जबकि सेकंड, थर्ड एसी में ट्रेन के चलने से पहले तक लोग सीट पा जा रहे हैं। पहले दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि, पहले दिन निर्धारित समय रात 8.50 बजे से 5 मिनट की देरी से स्लीपर ट्रेन को रवाना किया गया, प्रयागराज में इसका निर्धारित समय रात 10.35 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 10 मिनट पहले ही पहुंच गई।
शिवगंगा समेत तीन ट्रेनों में मिला कंफर्म टिकट
शिवगंगा समेत तीन ट्रेनों में लोगों को सोमवार को भी कंफर्म सीट मिल गई। इसमें वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 04209 वाराणसी से रात 10.15 बजे दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर कोच में 9.30 बजे तक 320 कंफर्म सीट थी। जबकि 3 एसी में भी 225 और सेकंड एसी में 23 सीट कंफर्म दिख रही थी। 12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर दिन बनारस स्टेशन से रात 11.10 बजे चलती है। इस ट्रेन में भी 9.30 बजे तक थर्ड एसी में 105, सेकंड में 31 जबकि फर्स्ट एसी में 4 सीट खाली दिख रही थी।