फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Halal Products: STF formed three teams Focus on Varanasi, Azamgarh and Mau for checking

Halal Products: हलाल प्रमाणित उत्पादों की जांच के लिए एसटीएफ की तीन टीमें गठित, वाराणसी-आजमगढ़ व मऊ पर फोकस

Wed, 22 Nov 2023 12:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 22 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

मार्च 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में आजमगढ़ के सरायमीर के अबू सलेम, अब्दुल कयूम अंसारी का नाम सामने आया था। उसके बाद से ऐसी देश विरोधी घटनाओं में आजमगढ़ का नाम किसी न किसी बहाने आता ही रहा।

विज्ञापन
Halal Products: STF formed three teams Focus on Varanasi, Azamgarh and Mau for checking
Halal Products - फोटो : संवाद

विस्तार

हलाल प्रमाणित उत्पादों के मामले में आतंकी संगठनों को टेरर फंडिंग की साजिश का पता लगाने के लिए एसटीएफ सक्रिय हो गई है। इसके लिए एसटीएफ की तीन टीमें पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजार वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ को केंद्र बिंदु मानकर पड़ताल शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में हलाल प्रमाणित उत्पादों से संबंधित लोग कार्रवाई की जद में आएंगे।

विज्ञापन

मार्च 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में आजमगढ़ के सरायमीर के अबू सलेम, अब्दुल कयूम अंसारी का नाम सामने आया था। उसके बाद से ऐसी देश विरोधी घटनाओं में आजमगढ़ का नाम किसी न किसी बहाने आता ही रहा। इस दाग से आजमगढ़ का पड़ोसी जिला मऊ भी अछूता नहीं रहा। वहीं, वाराणसी से पूर्वांचल के नौ जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश तक का कारोबार होता है। अफसरों का कहना है कि पड़ताल प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही है। मगर, पूर्वांचल में वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ पर खास फोकस है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री-खरीद करने वालों के आर्थिक लेन-देन किस किस्म के हैं। उत्पादों की बिक्री-खरीद से होने वाली आय का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए तो नहीं किया जा रहा है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed