फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Haji Hafiz Moinuddin becomes the new Sardar of Tanzim Baisi

तंजीम बाईसी के नए सरदार बने हाजी हाफिज मोईनुद्दीन

Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Haji Hafiz Moinuddin becomes the new Sardar of Tanzim Baisi
वाराणसी। बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी के नए सरदार की दस्तारबंदी हुई। काबीना के सदस्यों द्वारा चुने गए नए सरदार हाजी हाफिज मोईनुद्दीन उर्फ कल्लू हाफिजी को परंपरा के अनुसार तंजीम के सरदार के रूप में पगड़ी बांधकर सरदार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

रविवार को पुरानापुल पुल्कोहना स्थित ईदगाह में बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के नए सरदार की दस्तारबंदी हुई। दस्तारबंदी के बाद बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के नए सरदार हाजी हाफिज मोईनुद्दीन उर्फ कल्लू हाफिजी ने दस्तारबंदी में आए हुए सभी अवाम का और बाईसी के काबीना के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि कौम और समाज की भलाई के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। कार्यवाहक सरदार गुलाम मोहम्मद उर्फ दरोगा ने बताया कि बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी बनारस की बहुत कदीमी तंजीम है। दस्तारबंदी की निजामत मौलाना हजरत जहीर ने किया।
विज्ञापन

उधर, पगड़ी की रस्म में राजनीतिक पार्टियों के कई नेता भी बधाई देने पहुंचे थे। ऐसे में कुछ लोगों ने ऐतराज जताया और कहा कि दस्तारबंदी के आयोजन को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed