फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   haj uyatra

हज के लिए 69 यात्रियों ने कराई आफलाइन बुकिंग

Sun, 28 Jul 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
haj uyatra
वाराणसी। मुकद्दस हज के सफर के लिए शनिवार से बुकिंग शुरू हो गई। इस दौरान 69 ने आफलाइन बुकिंग कराई। जबकि 91 हज जायरीनों ने पहले से ही आनलाइन बुकिंग करा रखी थी। अस्थायी हज हाउस भी यात्रियों के इस्तकबाल के लिए तैयार हो चुका है। काशी से जेद्दाह के लिए पहली उड़ान 29 जुलाई को जाएगी। पहले दिन सुबह 11 बजे 160 जायरीनों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट रवाना होगी।
विज्ञापन

वाराणसी इंबारकेशन के कोआर्डिनेटर डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि एक हफ्ते तक चलने वाली हज यात्रा की उड़ान में कुल 17 फ्लाइट्स से 2,630 हज जायरीन रवाना होंगे। इसमें 16 खादिम उल हुज्जाज भी शामिल हैं। उन्होंने हज जायरीनों की खिदमत के लिए समाज के हर तबके एवं हर वर्ग के लोगों, सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की है। बताया कि नगर निगम, चिकित्सा, पुलिस प्रशासन, अल्पसंख्यक कल्याण, एनडीआरएफ, बैंक, बिजली विभाग, जल संस्थान समेत सभी विभाग अपने-अपने कार्यों में लगे हैं और उनका सहयोग प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed