{"_id":"5d146f508ebc3e3cb67b5def","slug":"haj-pilgrims-flight-fly-from-varanasi-airport-to-jeddah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज यात्री कृपया ध्यान दें... वाराणसी से ही भरेंगे जेद्दाह की उड़ान, अफवाहों को करें दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्री कृपया ध्यान दें... वाराणसी से ही भरेंगे जेद्दाह की उड़ान, अफवाहों को करें दरकिनार
Thu, 27 Jun 2019 01:14 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हज यात्रियों के मन में वाराणसी से जेद्दाह की उड़ान को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जिससे हज यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। साथ ही हज यात्री ऐसी भ्रामक बातों से परेशान हैं। हज कमेटी के पदाधिकारियों ने ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
हज समन्वयक डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि काशी से जेद्दाह की उड़ान बाबतपुर एयरपोर्ट से ही होगी। एयर इंडिया के विमानों से हज यात्रियों की पहली उड़ान 29 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
डॉ. जावेद ने बताया कि शहर में कुछ हज खिदमतगार व हज प्रशिक्षण में हज यात्रियों से कहा जा रहा है कि आप अपना सामान तैयार रखें। आपकी उड़ान लखनऊ से सऊदी अरब के लिए होगी। यह पूरी तरह से कोरी अफवाह है और ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
जायरीन के लिए जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर
कुछ लोग तो फोन के माध्यम से भी गलत जानकारियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले यह जान लें कि 2022 तक वाराणसी इंबारकेशन सेंटर बना रहेगा और विकल्प के तौर पर लखनऊ भी केंद्र रहेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश हज समिति को अधिकृत किया गया है। जायरीन के लिए हेल्प लाइन नंबर 9506041786, 7668306655 और 9580788407 जारी किए गए हैं।