{"_id":"576067fa4f1c1bc54d11c715","slug":"hafiz-made-online-kids-are-learning-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गेम बने हाफिज, बच्चे सीख रहे नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन गेम बने हाफिज, बच्चे सीख रहे नमाज
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेट पर छाए ऑनलाइन गेम ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल के हाईटेक बच्चों को ऑनलाइन गेम बेहद पसंद हैं। अब यही ऑनलाइन गेम मौलवी बनकर बच्चों को नमाज, कुरान की आयतें और इस्लाम की अच्छी-अच्छी बातें भी सिखा रहे हैं। इन ऑनलाइन गेम से मोबाइल फ्रेंडली बच्चों को खेल-खेल में इस्लाम की तालीम दी जा रही है और अल्लाह की इबादत से जुड़ना सिखाया जा रहा है। इंटरनेट पर इस समय ऐसे कई गेम हैं। इसमें बच्चों को पजल्स, क्रॉस वर्ड जैसे गेम के बहाने इबादत, इस्लाम और नमाज सिखाया जा रहा है।
कंप्यूटर गेम की दुकान चलाने वाले शिवाला निवासी अजहर महमूद बताते हैं कि इन दिनों उनकी दूकान पर बच्चों के साथ ही बड़े भी उनके यहां ऐसे गेम डाउनलोड कराने आ रहे हैं। मदनपुरा के रहने वाले नबी हसन बताते हैं कि उनके दोनों बच्चों को मोबाइल पर गेम खेलना ज्यादा पसंद है। उनकी बेटी जिया को तो ऑनलाइन गेम में इस्लामिक कविताएं और दुआ बहुत अच्छी लगती है। पूरा दिन बच्चे इन ऑनलाइन गेम के जरिये इस्लाम से जुड़ी अच्छी बातें सीखते हैं। डीएलडब्ल्यू की रहने वाली हिना ने बताया कि ‘फिक्स द लेटर’, ‘रमजान वर्ड सर्च’ और ‘स्लाइड पजल’ उनके बेटे रेहान का पसंदीदा गेम है। इसके जरिये वो उर्दू की वर्णमाला सीख गया है। हिना की मानें तो आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़े कई क्रिएटिव गेम करीब दर्जन भर वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।