{"_id":"5d40a6b38ebc3e6c9b481237","slug":"hadsa-varanasi-news-vns4756976158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा की मौत के चौबीस घंटे बाद पोते ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा की मौत के चौबीस घंटे बाद पोते ने की आत्महत्या
विज्ञापन

- चोलापुर थाने के चौबेपुर खुर्द मुरेरी गांव की घटना, पिता की पहले हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत चौबेपुर खुर्द मुरेरी गांव निवासी मजदूर यशवंत विश्वकर्मा (18) ने मंगलवार को अपने घर में गमछे के फंदे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पहले पिता और फिर दादा की मौत के बाद अवसाद ग्रस्त होकर यशवंत ने जान दी है।
यशवंत के पिता कैलाश की पहले ही मौत हो चुकी थी। सोमवार को उसके दादा लौटू की भी मौत हो गई। दादा का दाह संस्कार करने के बाद यशवंत घर आया तो गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। परिजनों ने बताया कि देखरेख करने वाले दादा की मौत को यशवंत बर्दाश्त नहीं कर सका। यशवंत की मौत के बाद उसकी मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया।
----------
पैथालॉजी का कैश बाक्स तोड़कर 70 हजार उड़ाए
सेवापुरी। जंसा बाजार स्थित संगम पैथालॉजी का मंगलवार को कैश बॉक्स तोड़ कर बदमाश 70 हजार रुपये उड़ा दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली तो कैश बॉक्स तोड़ते हुए एक बदमाश दिखा। हालांकि बदमाशों का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
जंसा बाजार स्थित कटरे में राजातालाब के डॉ. रघुपति विश्वकर्मा का पैथालॉजी है। दोपहर के समय वह भाऊपुर में ब्लड सैंपल लेने गए थे और पैथालॉजी का दरवाजा बंद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और रघुपति विश्वकर्मा को पूछते हुए दरवाजा खोल कर अंदर घुस गए। थोड़ी देर बाद पैथालाजी का कर्मचारी दिनेश आया और दरवाजा खुला देखा तो आसपास के दुकानदारों से पूछा। इसी बीच रघुपति भी वापस आ गए और कैश बॉक्स खुला देखे तो सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि नई बाइक खरीदने के लिए उन्होंने 70 हजार रुपया कर्ज लेकर रखा था।
----------
जमीन विवाद में भाइयों में लाठी चली, सात घायल
सारनाथ। टड़िया चकबीही में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट में सात लोग घायल हुए हैं। प्रकरण को लेकर आठ नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
टड़िया चकबीही निवासी हृदय मौर्य अपने भाइयों के साथ पैतृक जमीन पर रहते हैं। एक भाई की जमीन पर एक अन्य भाई द्वारा गड्ढा खोदे जाने की शिकायत सारनाथ थाने पर हृदय ने की थी। यह बात हृदय के भाई संकठा को नागवार गुजरी और इसे लेकर कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में हृदय सहित सात लोगों को चोट आई है।
---------
अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी
वाराणसी। चेतगंज निवासी अधिवक्ता रामजनम त्रिपाठी की तहरीर पर मंगलवार को मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाने के निझरी निवासी अनिल कुमार पांडेय उर्फ पिंटू के खिलाफ कैंट थाने में धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया।
अधिवक्ता रामजनम मिर्जापुर स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक हैं। अधिवक्ता के अनुसार मिर्जापुर में प्रबंधकीय विद्यालयों में की गई नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से की थी। इस वजह से मिर्जापुर के शिक्षा विभाग के आला अफसरों के करीबी अनिल अधिवक्ता से नाराज होकर दीवानी कचहरी स्थित उनकी चौकी पर आए और जानमाल की धमकी दी।
--------
चोरी के लिए घर में घुसे पड़ोसी ने छेड़खानी की
वाराणसी। भीमनगर सिकरौल निवासी जितेंद्र के खिलाफ मंगलवार को कैंट थाने में छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। जितेंद्र के पड़ोस में रहने वाली युवती का आरोप है कि वह उसके घर में चोरी करने घुसा था। इस दौरान युवती को अकेले देख जितेंद्र ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए भाग निकला। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।