फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey Fifth day survey completed Hindu side lawyer told two stairs and two urns were found

Gyanvapi Survey: परिसर के पांचवें दिन का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष के वकील ने बताया दो सीढ़ियां और दो कलश मिले

Mon, 07 Aug 2023 10:08 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि टीम का ध्यान अभी गुंबद की जांच पर है। सीढ़ियां और कलश मिलने के बाद गुंबद की थ्रीडी इमेजिंग और मैपिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Survey Fifth day survey completed Hindu side lawyer told two stairs and two urns were found
सर्वे पूरा करके बाहर जाती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी में सर्वे के पांचवें दिन सोमवार को हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने दावा किया कि गुंबदों की जांच में दो सीढ़ियां और दो कलश मिले हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम हर स्थान व बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सैटेलाइट की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

सावन व श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सोमवार को ज्ञानवापी का सर्वे सुबह सवा ग्यारह बजे शुरू हो सका। कड़ी सुरक्षा के बीच एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर पहुंची और सर्वे को आगे बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों गुंबदों के ऊपरी, भीतरी और बाहरी हिस्से की जांच की गई। तहखाने के साथ ही पश्चिमी दीवार व परिसर के दूसरे हिस्सों में मशीन लगाकर जांच हुई। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि टीम का ध्यान अभी गुंबद की जांच पर है। सीढ़ियां और कलश मिलने के बाद गुंबद की थ्रीडी इमेजिंग और मैपिंग की जा रही है। 

विज्ञापन

डिजिटल नक्शे में फोटोग्राफ को शामिल किया जा रहा है। इससे पहले टीम ने पश्चिमी दीवार पर बने निशान, रंगाई-पुताई में इस्तेमाल सामग्री, ईंट, पत्थर के टुकड़े, राख व ईंटों की जुड़ाई में इस्तेमाल सामग्री नमूने साक्ष्य जुटाए हैं। मिट्टी के नमूने भी लिए गए हैं। इसके जरिये भवन निर्माण की अवधि, उम्र आदि की जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed