फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Masjid Case Daily hearing on matter seeking ban on entry of Muslims

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग संबंधी वाद पर प्रतिदिन होगी सुनवाई

Wed, 14 Sep 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Sep 2022 06:35 PM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और सर्वे में मिले कथित शिवलिंग की पूजा के साथ ही परिसर को हिंदुओं को सौंपने की मांग पर दायर वाद पर अदालत ने छह अक्तूबर से प्रतिदिन सुनवाई करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Gyanvapi Masjid Case Daily hearing on matter seeking ban on entry of Muslims
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और सर्वे में मिले कथित शिवलिंग की पूजा के साथ ही परिसर को हिंदुओं को सौंपने की मांग पर दायर वाद सुनने योग्य है नहीं, मंगलवार को मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता के बीमार होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख छह अक्तूबर नियत की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही वादी पक्ष के अधिवक्ता शिवम गौड़ के अनुरोध पर अदालत ने छह अक्तूबर से प्रतिदिन सुनवाई करने का आदेश दिया। सिविल जज फास्ट ट्रैक महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में भगवान आदि विश्वेश्वर मामले में किरन सिंह की तरफ से दाखिल वाद में अंजुमन की तरफ से एक अधिवक्ता के बीमार होने के कारण सुनवाई टालने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन


अदालत ने वाद सुनवाई योग्य है या नहीं, इस मुद्दे पर रूल 7 नियम 11 के तहत दिए गए आवेदन पर वादी पक्ष की आपत्ति के बाद विपक्षी अंजुमन इंतजामिया को प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए आदेश दिया है। अदालत में वादी की तरफ से मानबहादुर सिंह, शिवम गौड़ और अनुपम द्विवेदी, एडीजीसी सिविल सुलभ प्रकाश और अंजुमन की तरफ से मुमताज अहमद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन की पत्नी किरन सिंह की तरफ से वाद दाखिल कर परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक, सर्वे में मिले कथित शिवलिंग के पूजा पाठ के साथ परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है। अदालत से यह अंतरिम निषेधाज्ञा आदेश दिए जाने का अनुरोध किया गया है कि आदि विश्वेश्वर की पूजा पाठ करने में अंजुमन इंतजामिया और अन्य विपक्षियों को व्यवधान डालने से रोका जाए।

जवाब दाखिल नहीं करने पर फटकार

Gyanvapi Masjid Case Daily hearing on matter seeking ban on entry of Muslims
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख व मुकदमे के पैरोकार जितेंद्र सिंह बिसेन ने दावा किया कि भगवान आदि विश्वेश्वर मामले में किरन सिंह की तरफ से दाखिल वाद में मंगलवार को मुस्लिम पक्ष को जवाब दाखिल नहीं करने पर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि छह अक्तूबर तक मुस्लिम पक्ष अपना जवाब फाइल नहीं करता है तो उनका अवसर समाप्त करते हुए न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed