फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case update Hearing postponed in three cases including Lord Vishweshwarnath

Gyanvapi: लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ सहित तीन मामलों की टली सुनवाई, जानें- कब पड़ी अगली तारीख

Tue, 06 Feb 2024 12:59 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ मामले की सुनवाई अब 12 फरवरी को होगी। वहीं पूजा-पाठ संबंधी आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने संबंधी मांग पर आठ फरवरी को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
Gyanvapi case update Hearing postponed in three cases including Lord Vishweshwarnath
ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी से संबंधित लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ सहित तीन प्रकरण की सुनवाई सोमवार को टल गई। तीनों प्रकरण की सुनवाई के लिए अगली तिथि नियत कर दी गई। प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ मामले की सुनवाई सोमवार को अदालत के रिक्त होने के कारण टल गई। अब इस प्रकरण की सुनवाई 12 फरवरी को होगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ संबंधी आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने संबंधी मांग पर आठ फरवरी को सुनवाई होगी। शैलेंद्र योगीराज की ओर से ज्ञानवापी में मिली शिवलिंग जैसी आकृति के पूजा-पाठ और राग-भोग को लेकर दाखिल अर्जेंट वाद की सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई अब छह फरवरी को होगी। 
विज्ञापन


स्थानांतरण आवेदन पर 15 फरवरी को सुनवाई
आदि विश्वेश्वर की वाद मित्र अनुष्का तिवारी की ओर से दाखिल केस की सुनवाई की अगली तिथि 15 फरवरी नियत की गई है। इस प्रकरण में प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के केस को सिविल जज सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट से जिला जज की अदालत में स्थानांतरित कर राखी सिंह के मुकदमे के साथ सुनवाई करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed