फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case of threat to four women litigants of Shringar Gauri case report summoned from police station

Gyanvapi: श्रृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को धमकी मामले में थाने से आख्या तलब, अब 16 को होगी सुनवाई

Mon, 09 Jan 2023 06:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Jan 2023 06:22 PM IST
सार

सीजेएम विजय विश्वकर्मा की अदालत में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गालीगलौज और धमकी मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में थाने से आख्या तलब की है। 

विज्ञापन
Gyanvapi case of threat to four women litigants of Shringar Gauri case report summoned from police station
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीजेएम विजय विश्वकर्मा की अदालत में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गालीगलौज और धमकी मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में थाने से आख्या तलब की है। साथ ही सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि निर्धारित की। महिला वादियों ने महिला वादी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कराने की अर्जी दी है।  

विज्ञापन


दिसंबर माह में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादी महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर ऑफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। महिलाओं व उनके पैरोकारों से गाली-गलौज तक की जाती है। यह भी आरोप लगाया गया कि नंदी जी महाराज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मुकदमे में वाद मित्र सितेंद्र चौधरी से फर्जी तरीके से पॉवर ऑफ अटार्नी अपने हक में करा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed