{"_id":"65604cf953493d11ab0cced4","slug":"gyanvapi-case-hearing-today-in-the-case-of-handing-over-vyas-s-basement-to-dm-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi: व्यास जी के तहखाने को डीएम के सुपुर्दगी में देने के मामले में सुनवाई टली, 29 नवंबर की तारीख मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi: व्यास जी के तहखाने को डीएम के सुपुर्दगी में देने के मामले में सुनवाई टली, 29 नवंबर की तारीख मिली
Fri, 24 Nov 2023 02:58 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:58 PM IST
सार
जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी स्थित व्यास जी की गद्दी डीएम को सुपुर्दगी के मामले में आज सुनवाई नहीं हो पायी। अदालत ने अब 29 नवंबर की तारीख नियत कर दी है
विज्ञापन
ज्ञानवापी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानवापी स्थित व्यास जी की गद्दी डीएम को सुपुर्दगी के मामले में जिला जज की अदालत में आज की सुनवाई टल गई है। एक अधिवक्ता के निधन के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने अब 29 नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
बता दें कि पक्षकार बनने के लिए विश्वनाथ मंदिर के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने इसे सामान्य नहीं राष्ट्रीय मसला बताते हुए लंबी दलील रखने की बात कही। अदालती समय कम होने के कारण अदालत ने सभी पक्षकारों की सहमति से 24 नवंबर को लंच बाद सुनवाई की तिथि तय कर दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने बीते 25 सितंबर को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। वाद में कहा गया है कि व्यासजी का तहखाना वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में रहा।
विज्ञापन
वर्ष 1993 के बाद प्रदेश सरकार के आदेश से तहखाने की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। वर्तमान में नंदीजी के सामने स्थित व्यासजी के तहखाने का दरवाजा खुला हुआ है। ऐसी परिस्थिति में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तहखाने पर कब्जा कर सकती है। इसलिए व्यासजी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में दे दिया जाए।