Gyanvapi Case: ओवैसी और अखिलेश समेत आठ नामजद पर मुकदमे की मांग, अधिवक्ता ने कोर्ट में दिया आवेदन
ज्ञानवापी मामले को लेकर छिड़े कानूनी घमासान के बीच अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी समेत आठ नामजद और दो हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बीच अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम उज्जवल उपाध्याय की अदालत में असदुद्दीन ओवैसी उनके भाई अकबरुद्दीन, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत आठ नामजद और दो हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का अनुरोध किया गया है।
अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि जहां शिवलिंग मिला है, वहां जाकर हाथ पैर धोना, थूकना, गंदा पानी का वहां जाना देखकर काशी व देशवासियों का मन पीड़ा से भर गया, जिससे असहनीय कष्ट है। उन्होंने धार्मिक भावना भड़काने का भी आरोप लगाया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान शिवलिंग को लेकर दिया गया बयान हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है। सांसद ओवैसी व उनके भाई लगातार हिंदुओं के धार्मिक मामलों और स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर के खिलाफ अपमानजनक बातें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस आयुक्त को आवेदन दिया, कार्यवाही नहीं होने पर अदालत में मुकदमा दाखिल किया गया।
सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
आरोप लगाया गया की पूरे मामले की साजिश में अंजुमन इंतजामिया कमेटी, शहर काजी, शहर के उलेमा आदि शामिल हैं। इनके आचरण से हिंदू समाज अत्यधिक मर्माहत है। इनके खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने का अनुरोध किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा है।