वाराणसी: ज्ञानवापी में सर्वे का आज 60वां दिन, छह अक्तूबर तक देनी है रिपोर्ट, क्या फिर समय मांगेगी एएसआई
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में एएसआई सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। ज्ञानवापी के वजू-स्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे के लिए कोर्ट से निर्धारित अब महज कुछ ही दिन बचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी में मंगलवार को एएसआई सर्वे का 60वां दिन है। एएसआई की टीम सुबह नौ बजे परिसर में दाखिल हुई। शाम पांच बजे तक सर्वे चलेगा। बीच में नमाज और लंच के लिए करीब डेढ़ घंटे का ब्रेक होगा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वजू-स्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे के लिए कोर्ट से निर्धारित अब महज कुछ ही दिन बचे हैं।
सर्वे रिपोर्ट छह अक्तूबर तक जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में पेश की जानी है। जिलाधिकारी को साक्ष्य मुहैया कराने है। अब फिर से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि सर्वेक्षण के लिए एएसआई की ओर से अदालत से और समय की मांग की जा सकती है।
अदालत का आदेश है कि मामले से जुड़े पक्षकार व उनके अधिवक्ता, सरकारी वकील, एएसआई या जिला पुलिस-प्रशासन के अफसर मामले में बयानबाजी नहीं करेंगे। सीलबंद रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत होगी। इस बीच सर्वे को लेकर कोई भ्रामक समाचार प्रकाशित हुआ तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
ये भी पढ़ें: शारदीय नवरात्र में इस बार सिंह को छोड़ मां दुर्गा किसकी करेंगी सवारी,जानें शुभ-अशुभ प्रभाव
चार अगस्त से जारी है, विरोध के कारण डेढ़ दिन तक रुका रहा काम
अंजमुन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण ज्ञानवापी में डेढ़ दिन तक सर्वे नहीं हुआ। दरअसल, जिला जज की अदालत ने कहा था कि 2 सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट पेश की जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच एएसआई ने समय सीमा बढ़ाने की अर्जी लगाई। 8 सितंबर को सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही मसाजिद कमेटी ने विरोध जताया और सर्वे रोक दिया। बाद में अदालत ने सर्वे की समयसीमा बढ़ाकर 6 अक्तूबर कर दी। जिला जज की अदालत के आदेश से 24 जुलाई 2023 को एएसआई ने सर्वे शुरू किया था। लगभग साढ़े पांच घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सर्वे रोक दिया गया। सुप्रीम कोर्ट और फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से सर्वे दोबारा 4 अगस्त से शुरू हुआ। 15 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश था। इस बीच 4 से 9 अगस्त के बीच चार वादिनी महिलाओं ने हिंदू धर्म से जुड़े कई प्रतीक चिन्ह व अन्य सामग्रियां मिलने का दावा किया गया।
ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे का काम तिथिवार
- 24 जुलाई - ज्ञानवापी में सर्वे का काम शुरू हुआ और साढ़े पांच घंटे बाद रोक दिया गया।
- 4 से 14 अगस्त तक - ज्ञानवापी में सर्वे का काम हुआ।
- 15 अगस्त - अवकाश होने के कारण सर्वे का काम नहीं हुआ।
- 16 अगस्त से 6 सितंबर तक - ज्ञानवापी में सर्वे का काम जारी रहा।
- 7 सितंबर - मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण ज्ञानवापी में सर्वे का काम नहीं हुआ।
- 8 सितंबर - कोर्ट द्वारा समय सीमा बढ़ाए जाने पर सर्वे का काम दोपहर 3 बजे के बाद डेढ़ घंटे से कुछ ज्यादा समय तक चला।
- 9 सितंबर से अब तक - सर्वे का काम निर्बाध गति से जारी है।
- 6 अक्तूबर - कोर्ट का आदेश है कि 6 अक्तूबर तक एएसआई सर्वे की रिपोर्ट पेश करे।