फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2023: शारदीय नवरात्र में इस बार सिंह को छोड़ मां दुर्गा किसकी करेंगी सवारी,जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

Mon, 02 Oct 2023 03:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Oct 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri  Navratri 2023 This time Maa Durga will not come on lion know auspicious and inauspicious ef
Shardiya Navratri - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा नौ दिनों तक भक्तों पर अपना आशीष बरसाएंगी। भक्तों को शक्ति की आराधना के लिए इस बार पूरे नौ दिन मिलेंगे। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार से हो रही है और माता का आगमन अश्व पर हो रहा। अश्व पर सवार होकर माता का आगमन छत्रभंग और राजनीतिक अस्थिरता का सूचक होता है। बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रो. विनय पांडेय ने बताया कि नवरात्र की शुरुआत 15 अक्तूबर से होगी। माता का आगमन अश्व पर और गमन महिष पर होगा। माता का आगमन और प्रस्थान दोनों शुभदायक नहीं है। 15 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक नवरात्र में नौ दुर्गा की आराधना होगी। 24 अक्तूबर को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। प्रो. पांडेय ने बताया कि माता के अश्व पर आगमन देश में राजनीतिक अस्थिरता का संकेत देता है। इसके साथ ही माता का गमन महिष पर होने के कारण रोग और शोक का कारक होगा। महिष पर गमन होने के कारण देश में शोक और रोग बढ़ेंगे। 

Shardiya Navratri  Navratri 2023 This time Maa Durga will not come on lion know auspicious and inauspicious ef
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला।

वहीं दूसरी तरफ नवरात्र की तैयारियां शहर भर में शुरू हो चुकी हैं। शिव की नगरी शक्ति की आराधना के लिए सजने लगी है। शहर से लेकर गांव तक पूजा पंडालों के निर्माण के साथ ही मूर्तियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Shardiya Navratri  Navratri 2023 This time Maa Durga will not come on lion know auspicious and inauspicious ef
शारदीय नवरात्र : कलश स्थापना व पूजन विधि - फोटो : Amar Ujala Digital
वाराणसी शहर में एक तरफ जहां प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ थीम आधारित पंडालों के निर्माण पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। वरुणा पार इलाके में इस बार थीम आधारित पंडालों की संख्या सबसे अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri  Navratri 2023 This time Maa Durga will not come on lion know auspicious and inauspicious ef
शारदीय नवरात्र पर सजी पूजा सामग्री की दुकानें। - फोटो : mau

 नवरात्र के लिए शहर के बाजार सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजार गोदौलिया, दुर्गाकुंड, सिगरा, गुरुबाग आदि स्थानों पर शृंगार और पूजा की सामग्री की बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि पितृ पक्ष के बाद खरीदारी जोर पकड़ेगी।

विज्ञापन
Shardiya Navratri  Navratri 2023 This time Maa Durga will not come on lion know auspicious and inauspicious ef
गुड़हल
माता को गुड़हल का फूल चढ़ाया जाता है। ऐसे में वाराणसी का गुड़हल पूरे पूर्वांचल, मध्य प्रदेश, बिहार के साथ ही नेपाल तक जाता है। थोक व्यापारी संतोष पाल ने बताया कि नवरात्र के लिए ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed