{"_id":"64d04c6c145a7ca2f4026653","slug":"gyanvapi-asi-5th-day-survey-today-is-the-fifth-day-of-the-survey-time-changed-due-to-sawan-monday-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi ASI 5th Day Survey: आज सर्वे का पांचवा दिन, सावन सोमवार के कारण बदला गया समय, जानें अभी तक का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi ASI 5th Day Survey: आज सर्वे का पांचवा दिन, सावन सोमवार के कारण बदला गया समय, जानें अभी तक का अपडेट
Mon, 07 Aug 2023 07:14 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानवापी का वैज्ञानिक सर्वेक्षण आज सुबह दस बजे से शुरू होगा। सावन के पांचवे सोमवार और काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सर्वे सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम के पांच बजे तक चलेगा। इस बीच नमाज और लंच ब्रेक के लिए भी सर्वे रोका जाएगा। सोमवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएंगे, इस वजह से सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
सर्वे के चौथे दिन क्या-क्या हुआ?
एएसआई रविवार को सबसे बड़ी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच 58 सदस्यीय टीम को ज्ञानवापी परिसर में दाखिल कराया गया। सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू हुआ। ज्ञानवापी के अंदर चार टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में करीब सात घंटे तक सर्वे किया। सबसे पहले एक टीम तहखाने में दाखिल हुई और वहां की दीवारों, छत, ताखा व खंभों पर अंकित चित्रों को देखा। साथ ही उनके आकार, प्रकार को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। एक टीम ने गुंबदों की बनावट की जानकारी जुटाई है। गुंबद के भीतरी, बाहरी और उसके आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। मैपिंग भी हुई है। धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। एएसआई की एक टीम ने कंगूरों का अध्ययन किया और इसकी बनावट आदि की मैपिंग की है। चौथी टीम ने ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया। साक्ष्य जुटाकर आगे की औपचारिकता पूरी की है।
विज्ञापन