फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanendra performed brilliantly in the international kayaking competition.

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय कयांकिग में ज्ञानेंद्र ने किया शानदार प्रदर्शन

Wed, 18 Feb 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gyanendra performed brilliantly in the international kayaking competition.
भारतीय सेना में कार्यरत ज्ञानेंद्र उपाध्याय वाइट वाटर स्पोर्ट्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आयोजित दूसरे तामांगचु टाइड्स अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग चैंपियनशिप के प्रोफेशनल-कैटेगरी में उन्होंने अपनी तकनीक, संतुलन और साहस का उत्कृष्ट परिचय दिया लेकिन पदक से चूक गए। वह कयाकिंग के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले वे जिले के पहले खिलाड़ी है। उनकी वाइट वाटर कायाकिंग पुस्तक का विमोचन केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता ने किया। उनके प्रदर्शनन पर जिला कायाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन वाराणसी की सचिव श्वेता दुबे, रजत ने बधाई दी। यह प्रतियोगिता अरूणांचल प्रदेश के तवांग जिले में 10 से 15 फरवरी तक लेखी गई। इस प्रतियोगिता में दस देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ज्ञानेंद्र 2020 से कयाकिंग कर रहे हैं। उन्होंने पहला मेडल 2025 जून माह भोपाल में आयोजित स्टील वाटर कयाकिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। ज्ञानेंद्र भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं। वाइट वाटर कयाकिंग तेज बहाव वाले पानी में खेली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed