फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guru Tegh Bahadur Sahib 350th Jagriti Yatra welcomed at Gurudwara in Varanasi

Jagriti Yatra: काशी पहुंची जागृति यात्रा, गुरु तेग बहादुर के कड़ा और शस्त्र के गुरुद्वारे में हुए दर्शन

Sun, 05 Oct 2025 01:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 Oct 2025 01:44 AM IST
सार

गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें जागृति यात्रा का काशी के गुरुद्वारे में स्वागत हुआ। 150 यात्रियों के साथ यात्रा में गुरु साहब के कड़ा और शस्त्र के दर्शन भी हुए।

विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur Sahib 350th Jagriti Yatra welcomed at Gurudwara in Varanasi
जागृति यात्रा का काशी में स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं जागृति यात्रा शनिवार को बनारस पहुंची। पटना के श्रीहरमंदर जी से सासाराम के रास्ते आने वाली यात्रा का मोहनसराय चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा गुरुद्वारा गुरुबाग, रोहनिया, मोढ़ैला तिराहा, मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज, रथयात्रा होते हुए पहुंची। 150 यात्रियों के साथ यात्रा में गुरु साहब के कड़ा और शस्त्र के दर्शन भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन


पटना साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री अनंदपुर साहिब (रोपड़) पंजाब तक यात्रा जाएगी। सिख समाज ने शहीदी शताब्दी को समर्पित जागृति यात्रा जत्था की अगवानी की। गुरुद्वारे में पुष्प वर्षा कर जागृति यात्रा का स्वागत किया गया। पालकी पर विराजित पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मानपूर्वक फूलों की वर्षा कर गुरुद्वारे में ले जाया गया। गुरुबाग में शाम का दीवान भाई नरिंदर सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में सड़क पर पढ़ी हनुमान चालीसा: मंदिर में भजन को लेकर हुआ था विवाद, पहुंचे हिन्दू संगठन; दो हुए थे अरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में बाबा शहीद दीप सिंह द्वारा हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब भी शामिल है। पांच अक्तूबर को गुरुद्वारे में शबद गायन के उपरांत नाश्ता, जलपान व लंगर के बाद पुनः जागृति यात्रा सुबह 9 से 9.30 बजे के मध्य जौनपुर होते हुए गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में 150 यात्री शामिल हैं। मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने यात्रियों का स्वागत किया।

आज से शुरू होगी 31 दिनों की प्रभातफेरी
संत गुरुनानक देव की स्मृति में निकलने वाली प्रभातफेरी की पांच अक्तूबर से शुरूआत होगी। यह प्रभातफेरी 31 दिनों तक अनवरत निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed