फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Members of Hindu organizations arrived at temple to recite Hanuman Chalisa administration alerted

काशी में सड़क पर पढ़ी हनुमान चालीसा: मंदिर में भजन को लेकर हुआ था विवाद, पहुंचे हिन्दू संगठन; दो हुए थे अरेस्ट

Sat, 04 Oct 2025 12:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:20 PM IST
सार

वाराणसी के मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमार मंदिर के महंत को विशेष धर्म से जुड़े लोगों ने धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार की सुबह हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने यहीं पर हनुमान चालीसा पढ़ी।

विज्ञापन
Members of Hindu organizations arrived at temple to recite Hanuman Chalisa administration alerted
प्राचीन मंदिर पर हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए हिन्दू संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए पहुंच गए। दोपहर 12 बजे से पाठ शुरू हुआ। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि मस्जिद-मजारों पर सुबह लाउडस्पीकर बजाने वालों को हमारे हनुमान चालीसा से कैसे दिक्कत हो रही है...हमें बताया जाए।

विज्ञापन




बता दें कि दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर बीते गुरुवार को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पाठ का विरोध करने पर पुजारी की तहरीर पर पिता-पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पुजारी संजय प्रजापति ने पुलिस को बताया कि शाम 7:30 बजे मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ हो रहा था। तभी पीछे रहने वाले अब्दुल नासिर और उसका बेटा पहुंचे और गाली गलौज करते हुए लाउडस्पीकर बंद कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र ने धमकी दी कि दोबारा लाउडस्पीकर बजा तो तुम्हारी खैर नहीं है। इस बाबत, दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी संजय कुमार प्रजापति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed