फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guru Gobind Singh's Prakashotsav celebrated with reverence and enthusiasm

Varanasi News: श्रद्धा और उत्साह से मनाया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Thu, 29 Dec 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's Prakashotsav celebrated with reverence and enthusiasm
साचु कहों सुन लेहु सभै, जिन प्रेम कियो तिनही प्रभ पायो... और मैं हूं परम पुरख को दासा, देखन आयो जगत तमासा...के शबद कीर्तन और बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का जयकारा गुरुद्वारों में गूंज उठा। धर्मरक्षक, सरवंशदानी दसमेश गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव बृहस्पतिवार को श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। भोर से ही शुरू हुई आयोजनों की शृंखला देर रात तक अनवरत चलती रही। शहर के गुरुद्वारे रागी जत्थों के कीर्तन और गुरुवाणी से गुंजायमान रहे। गुरुद्वारा साहिब की भव्य सजावट की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा बड़ी संगत नीचीबाग में गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की शुरुआत भोर में 3.45 बजे से हुई। फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान कराया गया। शबद कीर्तन से गुरु ग्रंथ साहिब का सुहाना स्वागत किया गया। प्रात: 4.30 बजे से 5.15 बजे तक नाम सिमरन, आसा दी वार का पाठ हुआ। सुबह आठ बजे तक शबद कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। इसके साथ ही 40 दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ का भी समापन हुआ। अरदास के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

अटूट लंगर बरताया, मिठाई बांटी
गुरुद्वारा गुरुबाग में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कीर्तन दीवान सजाया गया। रागी भाई अमरजीत सिंह, चरनजीत सिंह, हजूरी रागी जत्था नरेंद्र सिंह एवं हजूरी रागी जत्था भाई रकम सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुनानक ग्रुप ऑफ स्कूल के बच्चों ने शबद गायन किया। गुरुद्वारा गुरुबाग में मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने अरदास की। प्रसाद वितरण के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। शाम सात से 12 बजे तक दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत को प्रकाशोत्सव की बधाइयां दी। मुख्य ग्रंथी भाई जगतार सिंह ने अरदास की। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया और मिठाइयों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed