फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guest teacher who made indecent remarks removed from duty in sampurnanand sanskrit university

Varanasi News: अभद्र टिप्पणी करने वाला अतिथि अध्यापक कार्यमुक्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Thu, 03 Oct 2024 02:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Oct 2024 02:24 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान विभाग के अतिथि अध्यापक को अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
Guest teacher who made indecent remarks removed from duty in sampurnanand sanskrit university
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान विभाग के अतिथि अध्यापक डॉ. राहुल सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रोफेसर का 30 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक व्यक्ति से अभद्र भाषा में बात कर रहे थे। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की संस्तुति पर कुलसचिव राकेश कुमार ने डॉ. राहुल को कार्यमुक्त कर दिया है। इसका पत्र भी देर शाम जारी कर दिया गया। पत्र में कहा गया है कि सामाजिक विज्ञान विभाग के तहत डॉ. राहुल सिंह का वीडियो वायरल हुआ है। संज्ञान लेते हुए डॉ. राहुल सिंह को तत्काल सेवा से मुक्त किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed