फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gst will be launch from 30th of june midnight

30 जून की आधी रात GST होगा लागू,आम लोगों के बजट पर ये पड़ेगा असर

Wed, 21 Jun 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Jun 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
gst will be launch from 30th of june midnight
जीएसटी लागू होने के बाद बीमा ग्राहकों को देनी पड़ेगी अधिक किश्त
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 30 जून को संसद के केंद्रीय कक्ष से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों GST  की लॉन्चिंग होगी। जीएसटी लागू होने के बाद आम लोगों के बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।  
विज्ञापन


बैंकिंग, इंश्योरेंस, रियल इस्टेट, म्यूचुअल फंड्स इन्वेस्टमेंट पर 15 फीसदी टैक्स है जो अब 18 फीसदी हो जाएगा।  प्रमुख रूप से तीन तरह के इंश्योरेंस होते हैं। इसमें टर्म इंश्योरेंस प्लांस, यूलिप और भविष्य निधि (मनी बैक समेत)। मौजूदा व्यवस्था में इन तीनों पर टैक्स की अलग-अलग दरें हैं।
विज्ञापन


लाइफ  इंश्योरेंस पालिसी की प्रीमियम दो हिस्सों में अदा की जाती है, रिस्क कवरेज और सेविंग्स। रिस्क कवरेज वाले हिस्से पर सर्विस टैक्स लगता है जबकि सेविंग्स में छूट है।  बीमा धारक की इच्छा के मुताबिक ग्रॉस प्रीमियम में से इन्वेस्टमेंट या सेविंग्स के हिस्से को कम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर ही जीएसटी लागू होगा। साल में एक बार जमा किए जाने वाले बीमा प्रीमियम पर 10 फीसदी चार्ज होगा। अन्य सभी मामलों में पहले साल में प्रीमियम के 25 फीसदी और बाद के सालों में 12.5 फीसदी पर जीएसटी लागू होगा। इस प्रकार यदि अक्षय निधि योजना का प्रीमियम 100 रुपये आता है तो पहले उसके 25 फीसदी यानी 25 रुपये पर 18 फीसदी जीएसटी लागू होगा।

यदि बीमाधारक की ओर से प्रीमियम की पूरी राशि रिस्क कवर के लिए ही चुकाई जाती है तो पूरे प्रीमियम पर 18 फीसद जीएसटी लागू होगा। बीमाधारक को अधिक राशि अदा करनी होगी। बीमाधारक को ऐसी स्थिति में ही लाभ हो सकता है जब कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) के फायदे उन्हें लौटा दें।


जीएसटी व्यवस्था के तहत सरकार ने वित्तीय सेवाओं को 18 फीसद के टैक्स स्लैब में रखा है। इन सेवाओं पर अब तक 15 प्रतिशत टैक्स ही लगता था। अब इसमें तीन प्रतिशत वृद्धि का मतलब है कि ग्राहक को प्रति 100 रुपये के बैंक चार्ज पर तीन रुपये अधिक चुकाना होगा।

मालूम हो कि हाल ही में एसबीआई ने कैश विड्रॉल समेत तमाम सेवाओं पर चार्ज बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed