फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GST SIB raid on carpet company in Bhadohi

भदोही में कालीन कंपनी पर जीएसटी एसआईबी का छापा

Thu, 19 Sep 2019 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
GST SIB raid on carpet company in Bhadohi
demo pic

मिर्जापुर डिवीजन की जीएसटी स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने बुधवार को नगर के एक कालीन कारोबारी के यहां छापा मारकर टैक्स चोरी की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक कुछ दस्तावेज सीज किए गए हैं और निर्यातक से 2.19 लाख रुपये पेनाल्टी जमा कराई गई। कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन


नगर के निजामपुर रोड स्थित एक कालीन कंपनी में बुधवार को दोपहर एक बजे एसआईबी की टीम ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह के नेतृत्व में पहुंची। लगभग पांच घंटे तक चली जांच में अधिकारियों ने कई कागजात कब्जे में लिए और कंपनी से 2.19 लाख रुपये अर्थदंड वसूल किया। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी का मामला लगता है। 
विज्ञापन


पुख्ता तौर पर कागजातों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बताया कि कंपनी स्वामी को समन जारी कर जवाब तलब किया गया है। अधिकारियों ने कंपनी का नाम बताने से इंकार करते हुए इसे गोपनीय बताया। इससे पहले निजामपुर रोड स्थित एक कंपनी के बाहर अचानक पहुंचे अधिकारियों को देख लोग सकते में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कालीन प्रतिष्ठानों में भी खलबली मच गई। जांच दल में कार्रवाई में एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर वीपी सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार के अलावा वाणिज्य कर अधिकारी संदीप कुमार सिंह, मो. फिरोज खां और हरिवंश शेखर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed