फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GST Farming will be costlier, farmers have to face it

किसानों पर मार, जीएसटी लगने से अब महंगी हो जाएगी खेती

Mon, 26 Jun 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Jun 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
GST Farming will be costlier, farmers have to face it
फसल - फोटो : अमर उजाला

किसानों में जीएसटी को लेकर निराशा हो सकती है। खाद पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ेगा। राहत की बात यह है कि हस्त और जानवर चालित कृषि यंत्रों पर जीएसटी नहीं लगेगा।

विज्ञापन


जीएसटी से किसानों पर खर्च का बोझ बढ़ेगा। मानसून आने के बाद किसान आगे की खेती में जुटे हुए हैं। जुलाई में उन्हें खाद व दवाइयों की जरूरत पड़ेगी। तब जीएसटी लगने से इनमें दाम बढ़ जाएंगे। जुलाई के बाद यूरिया, डाई और कीटनाशक महंगे होने वाले हैं।
विज्ञापन


जीएसटी के बाद एक एकड़ में खेती करने की लागत लगभग 360 रुपये तक बढ़ जाएगी। इसका असर खाने-पीने के सामान के दाम पर भी पड़ेगा। जीएसटी लगने के बाद खाद की कीमत बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दरों के मुताबिक उर्वरकों पर 12 प्रतिशत, कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत और ट्रैक्टर 12 प्रतिशत कर देना होगा।

 

उत्पाद अब जीएसटी के बाद

बीज 400 400

यूरिया 680 720

डाई 1050 1300

जिंक 250 270

कीटनाशक 550 600

जीएसटी के विरोध में बंद रहेंगी जरी की दुकानें, कारखाने

GST Farming will be costlier, farmers have to face it
GST

 जीएसटी के विरोध में कपड़ा मंडी के साथ वाराणसी वस्त्र उद्योग संघ ने 27, 28 और 29 को बंदी की घोषणा की है। इसके चलते मदनपुरा, बड़ी बाजार, मऊ, मुबारकपुर, लोहता जैसे मंडियों में मार्केट बंद रहेंगे।

बनारसी वस्त्र उद्योग संघ के समर्थन की घोषणा नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने किया है। यह फैसला अगड़िया एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इसमें महामंत्री डॉ. अंजनी मिश्रा, श्रीराम अग्रवाल, मोनी सिंह, विनीत शाह, संजीव मोहले, जगदीश बाबू, श्रीराम रस्तोगी, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।


उधर, जरी व्यापार मंडल तथा काशी कलाबत्तू कुटीर उद्योग मंडल की कार्यकारिणी की एक संयुक्त बैठक रविवार को नाटी इमली में हुई। अध्यक्षता जरी व्यापार मंड के अध्यक्ष राम प्रकाश ने की। इसमें जरी /कलाबत्तू पर जीएसटी लगाने पर दोनों व्यापार मंडल के सदस्यों ने रोष व्यक्त किया।

दोनों संगठनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि 27 से 29 जून तक जीएसटी के विरोध में सभी अपनी दुकान और कारखाने बंद रखेंगे। बैठक में काशी कलाबत्तू उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, भइयालाल, सत्येंद्र, श्रीप्रकाश, ओमप्रकाश, श्रीधर, अमूल्य, मोतीलाल, शिवकुमार, अशोक आदि मौजूद रहे।

उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेशपति त्रिपाठी ने बनारसी वस्त्र उद्योग उत्पाद पर जीएसटी लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा है कि बनारस के सांसद के प्रधानमंत्री रहते हुए बनारसी वस्त्र उद्योग को जीएसटी में शामिल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed