फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GST Deputy Commissioner Ambika arrested in Varanasi while accepting bribe of ₹50,000

वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, महिला दरोगा से भिड़ीं

Wed, 15 Jul 2026 06:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 15 Jul 2026 06:48 PM IST
सार

Varanasi News: यूपी विजिलेंस की वाराणसी जिले की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते हुए जीएसटी की उपायुक्त अंबिका को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
GST Deputy Commissioner Ambika arrested in Varanasi while accepting bribe of ₹50,000
गिरफ्तार आरोपी अंबिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) अंबिका सिंह को विजिलेंस की टीम ने बुधवार शाम चेतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट के पास 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि उन्होंने एक उद्यमी की जीएसटी संबंधी फाइल पास करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने अंबिका सिंह से कोतवाली स्थित महिला थाने में पूछताछ की। इस दौरान चेतगंज में गिरफ्तारी के समय वह विजिलेंस की महिला दरोगा से उलझ गईं, लेकिन पुलिसकर्मियों की सख्ती के बाद शांत हो गईं। अंबिका सिंह फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र की निवासी हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को सीजेएम कोर्ट ने किया बरी, जानें क्या हुआ था 1990 में; दलीलों को सुना गया
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी सेक्टर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा लखरांव निवासी तथा ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, उनकी कंपनी के फरवरी 2023 के रिटर्न और राज्य जीएसटी के आकलन से संबंधित फाइल के निस्तारण के लिए सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं। शिकायतकर्ता का आरोप था कि फाइल सही होने के बावजूद उसमें अनावश्यक खामियां निकाली जा रही थीं।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। बुधवार शाम चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास जैसे ही अंबिका सिंह ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये वाला लिफाफा लिया, पहले से मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने शोर मचाया और महिला पुलिसकर्मियों से उलझने का भी प्रयास किया। उनके खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान थाना, वाराणसी सेक्टर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed