फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP found missing innocent girl from varanasi Cantt station in one hour mother said thanks police

Varanasi: कैंट स्टेशन से लापता मासूम को जीआरपी ने एक घंटे में खोज निकाला, मां बोली- धन्यवाद पुलिस

Fri, 25 Aug 2023 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 06:56 PM IST
सार

दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आए एक परिवार की दो वर्षीय मासूम बच्ची शुक्रवार को कैंट स्टेशन से लापता हो गई। सूचना पर हरकत में आई जीआरपी ने एक घंटे के अंदर ही मालगोदाम रोड से बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
GRP found missing innocent girl from varanasi Cantt station in one hour mother said thanks police
कैंट स्टेशन से लापता मासूम को जीआरपी ने एक घंटे में खोज निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आए एक परिवार की दो वर्षीय मासूम बच्ची शुक्रवार को कैंट स्टेशन से लापता हो गई। सूचना पर हरकत में आई जीआरपी ने एक घंटे के अंदर ही मालगोदाम रोड से बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची को पाते ही मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने पुलिस को धन्यवाद कहा। परिवार ने बच्ची को पाकर जीआरपी का आभार जताया।

विज्ञापन


प्रयागराज के पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर निवासी रोहित केशरवानी अपनी पत्नी सोनम समेत 20 सदस्यों के समूह के साथ वाराणसी आए। इस बीच कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खेलते हुए उनकी दो वर्ष की बेटी ट्विंकल लापता हो गई। आसपास तलाश के बाद भी ट्विंकल नहीं मिली तो परिजन बेचैन हो उठे।
विज्ञापन


पिता रोहित ने इसकी सूचना अपराह्न सवा तीन बजे जीआरपी को दी। कैंट इंस्पेक्टर हेमंत सिंह के अनुसार सूचना आते ही सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। सीसी कैमरे खंगालने पर बच्ची को प्लेटफॉर्म के आगे पैदल ही मालगोदाम की ओर जाते हुए देखा गया। इसके बाद टीम ने बच्ची को मालगोदाम रोड से शाम सवा चार बजे बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई के बाद मां सोनम और पिता रोहित को उनकी मासूम बिटिया ट्विंकल को सौंप दिया गया। बेटी को पाते ही मां सोनम ने उसको कलेजे से चिपका लिया और आंखें आंसुओं से भर गईं। परिवार ने जीआरपी इंस्पेक्टर समेत टीम का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed