{"_id":"671402fb562fa8567505ef04","slug":"groups-laddus-will-be-sold-again-in-kashi-vishwanath-dham-varanasi-news-c-20-vns1021-764539-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में फिर से बिकेंगे समूह के लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में फिर से बिकेंगे समूह के लड्डू
विज्ञापन
मंदिर महाप्रसादम मिलेगा सिर्फ अमूल के काउंटर से
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों को फिर से लड्डू मिलेगा। मंदिर न्यास ने लड्डू की बिक्री पर लगी रोक हटा ली है। शुक्रवार की रात जारी आदेश के बाद मंदिर में लड्डू की बिक्री शुरू हो गई। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह केवल मिष्ठान के रूप में ही बिकेगा।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से तंदुल महाप्रसादम शुरू करने के बाद समूह की ओर से तैयार होने वाले लड्डू-पेड़ा के प्रसाद को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था। महालक्ष्मी ट्रेडर्स और बेला पापड़ स्वयं सहायता समूह को 10 अक्तूबर को आदेश जारी करके लड्डू बेचने से रोक दिया गया। इसको लेकर विरोध शुरू होने के बाद मंदिर न्यास ने फिर से इनकी बिक्री शुरू करा दी है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि समूह की ओर से बनने वाले लड्डू मिठाई के रूप में बेचे जाएंगे। समूह के लोग मंदिर के लोगो का इस्तेमाल नहीं करेंगे और इसे सिर्फ मिठाई के रूप में ही बेचेंगे। मंदिर का महाप्रसादम अमूल काउंटर से ही बेचा जाएगा। यह निर्णय संस्थाओं को होने वाले नुकसान को देखते हुए लिया गया है।