फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   groom did not find the bride house here baratis return after overnight searching know what is the matter in up

यूपी: यहां दूल्हे को नहीं मिला दुल्हन का घर, रातभर खोजने के बाद बैरंग लौटी बरात, जानें क्या है मामला

Sun, 13 Dec 2020 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Dec 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
groom did not find the bride house here baratis return after overnight searching know what is the matter in up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में शहर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी से 10 दिसंबर को एक बरात मऊ जिले के रानीपुर गई थी। जिस लड़की से शादी होनी थी, उसका पता ही बरातियों को नहीं मिला और रातभर दुल्हन का घर खोजने के बाद बरात खाली हाथ लौट आई। शनिवार को ब्याह तय कराने वाली महिला को लड़के के परिवार वालों ने बंधक बना लिया। जिसे लेकर घंटों शहर कोतवाली के बगल में ही हंगामा मचा रहा।

विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक शादी शुदा है। पत्नी बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली थी। वह काफी दिनों से मायके में रह रही है। युवक दूसरी शादी करने के चक्कर में पड़ गया। छतवारा की रहने वाली एक महिला के माध्यम से युवक की शादी मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर में तय हुई।
विज्ञापन



युवक व उसके परिजनों को लड़की को नरौली स्थित एक दुकान पर दिखाया गया। न तो युवक, न ही उसके परिवार के लोग लड़की के घर गए थे। शादी 10 दिसंबर को तय हो गई। इसके पूर्व लड़की वालों ने बाजे व लाइट आदि की व्यवस्था के लिए 20 हजार रुपये भी युवक के परिजनों से ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तय तिथि को बरात रानीपुर पहुंची तो वहां लड़की का कोई अता-पता ही नहीं मिला। रातभर बरात दुल्हन के घर का पता करती रही, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अंत में बरात वापस लौट आई। युवक के परिवार की महिलाओं ने बिचौलिया महिला को शनिवार को सिधारी क्षेत्र से बंधक बना लिया और घंटों हंगामा हुआ।

सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और बिचौलिया महिला के साथ ही लड़के की मां व अन्य लोगों को लेकर कोतवाली चली गई। जहां पूछताछ चल रही है। शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि महिला को बंधक बनाए जाने की जानकारी हुई तो पुलिस को भेज कर सभी को थाने लाया गया है। जहां एसआई दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed