फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Green corridors created for hospitals during emergencies preparations for air show reviewed CP directives

यूपी: इमरजेंसी में अस्पतालों तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, एयर शो की तैयारियों की समीक्षा की; सीपी ने दिए निर्देश

Mon, 12 Oct 2026 01:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 01:34 PM IST
सार

वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने मिशन शक्ति, निर्वाचन और प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर चर्चा हुई। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि एंबुलेंस को बिना रुकावट रास्ता मिल सके। पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Green corridors created for hospitals during emergencies preparations for air show reviewed CP directives
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने विस्तृत समीक्षा की। रूट, पार्किंग, होल्डिंग एरिया और डायवर्जन की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए घाटों पर प्रवेश-निकास की अलग व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


सीसीटीवी, पीए सिस्टम और खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। आपातकालीन स्थितियों के लिए अस्पतालों तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, खरीद और उपयोग पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। दोषियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की प्रभावी तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बताया कि निर्वाचन-2026 के लिए 21 मतदान केंद्र और 102 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। सभी केंद्रों और स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सतर्क निगरानी के निर्देश दिए।

Trending Videos

घाटों पर लगेंगे संकेतक और चेतावनी बोर्ड, होगी बैरिकेडिंग
वाराणसी। 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो को देखने के लिए घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। घाटों पर जगह-जगह संकेतक लगाए जाएंगे। उस दौरान गंगा में जाने, स्नान आदि पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों को गंगा में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगेंगी। एक से दूसरे घाट भी लोग नहीं जा सकेंगे। सभी संवेदनशील घाटों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। 

बैरिकेडिंग के जरिये उन स्थानों को सुरक्षित किया जाएगा, जहां भीड़ के दबाव में लोगों के फिसलने या नदी में गिरने का खतरा हो सकता है। चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की जाएगी। गंगा नदी में डूबने की दुर्घटनाएं पहले से अधिक बढ़ गई हैं। इन हादसों को देखते हुए नगर निगम की ओर से घाट किनारे के 30 स्थानों को बीते मई महीने में ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया था। ये वे घाट हैं, जहां सबसे अधिक लापरवाही के कारण हादसे होते हैं।

इंटेलिजेंस की टीम ने संभाली व्यवस्था : एयर शो की तैयारियों को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों ने नमो घाट, दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, अस्सी घाट समेत गंगा उस पार के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। एयर शो में प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल होंगे। इस लिहाज से भी सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed