{"_id":"60e753bf8ebc3ebf4a33887b","slug":"great-enthusiasm-among-women-to-get-vaccinated-varanasi-news-vns599404956","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने के लिए महिलाओं में गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने के लिए महिलाओं में गजब का उत्साह
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में महिलाओं में गजब उत्साह दिख रहा है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए काउंटर खुलने से पहले ही यहां महिलाओं की लाइन लगनी शुरू हो जा रही है। बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल कबीरचौरा, शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, आयुर्वेद कॉलेज सहित अन्य टीकाकरण केंद्रों पर आधार कार्ड लेकर महिलाएं लाइन में लगी रही। इधर केंद्रों पर महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही यहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है, जिससे कि उन्हें कोई परेशानी न हो। जिले में अब तक हुए कुल 9,53,576 टीकाकरण में 3,86,991 महिलाओं ने टीका लगवा लिया है, जबकि 566349 पुरुषों का टीकाकरण हुआ।
अंतरराष्ट्रीय केंद्र पर 12 लोगों ने लगवाया टीका
बृहस्पतिवार को कुल 24049 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 साल के 21822 और 45 साल से उपर के 2227 लोग शामिल हैं। शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड पर बने अंतरराष्ट्रीय केंद्र पर 12 और कलस्टर स्पेशल पांच केंद्रों पर 4978 लोगों का टीकाकरण हुआ।
वृद्धाश्रम ने 95 वर्षीय रामकली ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 95 वर्षीय रामकली देवी ने भी कोरोना का टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय के निर्देशन में लगे शिविर में 80 वर्ष की सुमन, श्यामा गोस्वामी, 78 वर्ष की माता शोभा माली, 68 वर्षीय इंद्रा देवी, मीनाक्षी भट्टाचार्या, 67 वर्षीय सुभ्रोतो, 66 वर्षीय कुंवारी देवी तथा विजया देवी , 63 वर्षीय माता सोनाली देवी सहित अन्य लोगों को टीका लगाने के साथ ही इससे बचाव के बारे में बताया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम के अधीक्षक देव शरण सिंह , यूनिसेफ के डीएमसी डॉ. साहिद, रीतू सिंह आदि मौजूद रहे।