फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Graduation admission will begin from today at Harishchandra PG College in varanasi

Varanasi News: हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में स्नातक में दाखिला आज से, इन विषयों की की मेरिट सूची जारी

Mon, 25 Aug 2025 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 25 Aug 2025 01:54 AM IST
सार

प्रवेश समिति की ओर से जारी सूची के अनुसार बीएससी बायो प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले एससी, एसटी के अभ्यर्थियों का प्रवेश सोमवार को होगा। 

विज्ञापन
Graduation admission will begin from today at Harishchandra PG College in varanasi
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में सत्र 2025-26 में स्नातक कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से बीए, बीकॉम, बीएससी की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसमें बीए, बीकॉम की नियमानुसार खाली सीटों पर भी प्रवेश लेने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


कॉलेज की ओर से कोर्स वार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जा रहा है। प्रवेश समिति की ओर से जारी सूची के अनुसार बीएससी बायो प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले एससी, एसटी के अभ्यर्थियों का प्रवेश सोमवार को होगा। 
विज्ञापन


साथ ही बीए, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की जो सीटें खाली रह गई हैं, उन पर (तीन अवसर के पश्चात) सामान्य मेरिट जारी करते हुए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों (जो संबंधित कक्षाओं के प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित हुआ हो) का प्रवेश होगा। इसमें बीकॉम में प्रवेश 28 और बीए में प्रवेश 29 अगस्त को होगा। मेरिट सूची महाविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 29 अगस्त को बीए मास कम्यूनिकेशन में दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed