फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grading will be four categories of weavers

चार श्रेणियों में होगी बुनकरों की ग्रेडिंग

Fri, 10 Jun 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Jun 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Grading will be four categories of weavers
बुनकरों के साथ आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रणवीर प्रसाद ने की बैठक।
हस्तशिल्पियों और बुनकरों को बाजार मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से तैयार कराया जा रहा वेब पोर्टल जल्द शुरू होगा। शुरुआत में वेब पोर्टल से ढाई लाख बुनकरों को जोड़ा जाएगा। अनुभव और उत्पादन के आधार पर बुनकरों की ग्रेडिंग होगी। यह ग्रेडिंग प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड और सिल्वर चार श्रेणियों में होगी। पोर्टल पर बुनकरों और उनके उत्पादों का पूरा ब्योरा होगा। यह जानकारी गुरुवार को यहां आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रणवीर प्रसाद ने दी। बताया कि करसड़ा में बुनकरों के लिए ट्रेनिंग कम प्रोडक्शन यूनिट भी खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


 बुनकर सेवा केंद्र में आयोजित बुनकर गोष्ठी में उन्होंने बताया कि इसके लिए डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। सभी सरकारी विभागों के लिए यह अनिवार्यता की जाएगी कि वे इस पोर्टल के माध्यम से बुनकरों से ऑनलाइन खरीदारी करें। निजी कंपनियों को भी उत्पादों की ऑनलाइन खरीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया कि ग्रेडिंग से खरीदार यह समझ सकेगा कि कौन बुनकर कितना पुराना है और कितना उत्पादन करता है। पोर्टल के जरिये बुनकरों और खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा। उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। यह पोर्टल पूरी तरह से नि:शुल्क होगा।

विज्ञापन


बताया कि हथकरघा बुनकरों को बिजली बिल प्रदेश सरकार सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी प्रतिमाह 328 रुपये होगी। जल्द ही बिजली से संबंधित सुविधाओं में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। बताया कि वाराणसी में नौ क्लस्टर और दो ब्लाक स्तर पर क्लस्टर खोलने का काम प्रगति पर है। यहां बुनकराें के लिए डिजाइनिंग और रंगाई आदि सुविधाएं मिलेंगी। बुनकरों के उत्पाद के बेहतर डिस्प्ले के लिए शोरूम भी खोले जाएंगे। इस दौरान बुनकरों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर प्रकाश सिंह, मणि सेल्वम, एस गंगोपाध्याय, डॉ. रजनीकांत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed