फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Governor anandi ben patel visit Varanasi: did Gir cow worship and distributed cows to farmers

वाराणसी में राज्यपाल: गीर गाय पूजा की, गुजरात की इस गाय से जुड़ा यूपी का रिश्ता

Wed, 03 Mar 2021 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Governor anandi ben patel visit Varanasi: did Gir cow worship and distributed cows to farmers
राज्यपाल ने किसानों में बांटी गीर गाय। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के राजातालाब के शाहंशाहपुर में आयोजित गीर गाय वितरण समारोह को संबोधित करते हुए आनंदीबेन पटेल ने कहा गांव घर में लोगों के आपसी झगड़े बंद होने चाहिए। लोगों को समाज निर्माण की दिशा में लगना चाहिए। साथ ही कहा कि अगर गीर गाय का पालन करने जा रहे हैं तो उन्हें घर के झगड़े बंद करने होंगे।

विज्ञापन


यह गाय इतनी संवेदनशील है कि यदि घर में विवाद हो तो गाय पर असर पड़ता है। वह खाना कम कर देती है और उसका दूध कम हो जाता है। पशुपालक इस गाय की खुशी और निराशा की पहचान गाय पालन के बाद आसानी से कर सकेंगे। राज्यपाल ने कहा कि यदि मालिक दुखी होता है तो गाय भी दुखी हो जाती है। मालिक खुश और प्रसन्न रहता है तो गाय भी खुश और प्रसन्न होती है।
विज्ञापन


आज प्रदेश में 55 सेकंड में एक बच्चा कुपोषण से मर जाता है। बच्चों को अच्छा खाना नहीं मिल पाता जिससे वे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गोपालन से जुड़ना चाहिए। इस बात पर उन्होंने चिंता जताई की गाय लेने सिर्फ पुरुष आए हैं। कहां की महिलाओं को भी साथ लेकर आना चाहिए था। यह भी कहा कि अगली बार पुरुष और महिलाएं साथ गाय लेने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Governor anandi ben patel visit Varanasi: did Gir cow worship and distributed cows to farmers

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने समाज में महिलाओं की 50 फासदी भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि काशी संतों, ऋषियों और गंगा की भूमि है। पवित्र भूमि पर पवित्र गाय, इसे आर्थिक आय का जरिया बनाएं।

समारोह को संबोधित करते हुए गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पना को पूरा किया जा रहा है। मंगात्तिरी गायों के क्षेत्र में गुजरात की गीर गाय आ रही हैं। इस तरह से एक प्रदेश का दूसरे प्रदेश से जुड़ाव हो रहा है। बनास डेयरी ने दो साल में उस लाभांश को बनारस के दूध उत्पादक किसानों में भी वितरित किया है।

उन्होंने कहा कि अब बनास गुजरात से बनारस का यह रिश्ता गाय के माध्यम से जुड़ा है। सारा कार्यक्रम प्रधानमंत्री के निर्देशन पर हो रहा है। दुनिया की सबसे अच्छी गाय के बारे में शास्त्रों और वेदों में वर्णन किया गया है। इसकी खुराक दूध नहीं बल्कि अमृत है। विदेशों में इस गाय का शुद्ध देसी घी 5000 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है।

अपने संबोधन में कहा कि यह गाय उत्तर प्रदेश की थी, जो भगवान कृष्ण के द्वारा मथुरा से गुजरात के द्वारका ले जाई गई थी। वहां पर इस गाय का संवर्धन हुआ और आज यह गाय गुजरात से काशी की भूमि पर फिर से आ रही है।

इस दौरान गुजरात जाकर गीर गाय पालन की जानकारी लेने वाली महिला अंबा श्रीनीलम ने अपने अनुभव राज्यपाल को सुनाएं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, बनास डेयरी के एमडी संग्राम चौधरी सहित भारी संख्या में किसान व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।

18 किसानों को मिलीं गाय
इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 18 किसानों को गीर गाय सौंपी। 14 लोगों को मंच पर गीर गाय के प्रतीक चिह्न को प्रदान किया, जबकि 4 किसानों को गाय सौंपी। राज्यपाल ने यहां पर गीर गाय की पूजा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed