{"_id":"5a661b904f1c1ba4268b5e3a","slug":"governer-ram-naik-says-that-youth-is-capital-of-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विवि दीक्षांत समारोहः राज्यपाल राम नाईक ने कहा युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विवि दीक्षांत समारोहः राज्यपाल राम नाईक ने कहा युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडल विजेता छात्र छात्राओं के साथ मौजूद राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यह बात राज्यपाल ने सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में कही। समारोह में 57 को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। वहीं 228 पीएचडी धारकों को उपाधि एवं राजनीति शास्त्र विषय में डॉ. सुरेश कुमार सिंह को डीलिट् दिया गया।
इसके अलावा राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अक्टूबर तक दीक्षांत समारोह कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को कुलपतियों के सम्मेलन में इस बात को पारित करा लिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित समरोह में कुलाधिपति नाईक ने कहा कि राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह समय पर होने से ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में शिक्षा की गाड़ी पटरी पर आ रही है। मगर ये साल भर आयोजित होते रहते हैं।
विज्ञापन
कोशिश होगी इसे प्रत्येक विश्वविद्यालय में अगले वर्ष 31 अक्टूबर तक दीक्षांत समारोह हो जाएं। इससे छात्रों को उपाधियां समय से मिल जाएंगी और बीच सत्र में ऐसे आयोजन नहीं होने से कक्षाएं ज्यादा चलेंगी।
उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों के लिए आज खुशी का दिन है लेकिन जो प्रतिस्पर्धा में पीछे रह गए हैं, उन्हें चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए। असफलता का आत्म निरीक्षण करना चाहिए। ऐसा करने वाला विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 67 फीसदी छात्राएं और 33 प्रतिशत छात्र हैं। प्रदेश के 28 विश्वविद्यालय में प्रवेश के प्रतिशत को देखा जाए तो छात्राएं पढ़ाई में छात्रों से आगे हैं। विद्यार्थियों को नसीहत दी कि दीक्षांत की प्रतिज्ञा को वे अमल में लाएं। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें।
उन्होंने 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले छात्रों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को कहा। कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर 24 जनवरी को 24 हजार करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। दीक्षांत से पूर्व संगोष्ठी भवन परिसर में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान एवं वैकल्पिक ऊर्जा शोध संस्थान का शिलान्यास किया।

देश को समृद्ध बनाने के लिए युवा करें काम
दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक पद्मभूषण प्रो. श्रीकृष्ण जोशी ने कहा कि भारत आर्थिक रूप से शक्तिशाली देश बन चुका है। युवा पीढ़ी को अपनी मेधा का इस्तेमाल इसे और समृद्ध बनाने में करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में हमें अपनी कार्यशैली और जीवनशैली में बदलाव करना होगा। युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल देश को और समृद्ध बनाने में किया जान चाहिए। उन्होंने 65 प्रतिशत बच्चों के प्राथमिक स्कूल के बाद शिक्षा से विमुख होने पर चिंता जताई।
ज्ञान के क्षेत्र में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, अमेजन, फेसबुक एवं अन्य कंपनियां काफी प्रचुर मात्रा में निवेश कर रही हैं। डिजिटल इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रत्येक नागरिक सूचना पाकर समृद्ध होगा। देश में स्थाई डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा।
कुलपति प्रो डॉ राजा राम यादव ने सभी उपाधि तथा स्वर्णपदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। दिव्य सेवा मिशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशीष गौतम को मानद डीलिट उपाधि दी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले के अनुपस्थिति में उन्हें डी. लॉज की मानद उपाधि प्रदान की गई।

स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले
दीक्षातं समारोह में मौजूद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
स्नातकोत्तर में सर्वोच्च अंक पाने वाले एमसीए में दीक्षा सिंह परमार, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में साक्षी श्रीवास्तव, बायोटेक्नोलाजी में सोनम यादव, बायोकेमेस्ट्री में सिद्धी सिंह, माइक्रोबायोलाजी में निधि राय, एमए (अप्लाइड साइकोलाजी) में अवनीश विश्वकर्मा को गोल्ड मेडल दिया गया।
एमबीए में स्नेहा मौर्या, एमबीए (एग्री-बिजनेस) में विभांशु सिंह, एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) में शाम्भवी सिंह एमबीए (फाइनेंस एंड कंट्रोल) में शिखा दूबे एमबीए (एचआरडी) में शिवानी राय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
एमए (मास कम्युनिकेशन) में शायली मौर्य, वाणिज्य संकाय में शिखा सिंह, कला संकाय (गणित) में आकांक्षा पांडेय, विज्ञान संकाय प्राणी विज्ञान में शबिस्ता नाज , भौतिकी विज्ञान में आकांक्षा अग्रवाल, रसायन विज्ञान में मनीष कुमार सिंह, वनस्पति विज्ञान में स्तुति कुशवाहा को गोल्ड मेडल दिया गया।
कला सैन्य विज्ञान में मधु सिंह, प्लांट पैथोलॉजी में मिथिलेश कुमार पांडेय, हार्टिकल्चर में अनीश कुमार सिंह, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में अंजली गोल्डी, एग्रोनॉमी में धनंजय तिवारी, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स में चंद्र प्रकाश सिंह, एग्रीकल्चर केमेस्ट्री एंड स्वायल साइंस में ओमकार कुमार को गोल्ड मेडल दिया गया।
इंटोमोलॉजी में अजय कुमार पटेल, प्राचीन इतिहास में शालिनी पांडेय, राजनीति शास्त्र में नील कमल, हिंदी में अभिषेक यादव, अर्थशास्त्र में शुभम सिंह, अंग्रेजी में शिवानी सिंह, संस्कृत में रिंकी सिंह, शिक्षाशास्त्र में पुष्पा चौहान, (फूड न्यूट्रीशन में निधि पाठक, ह्यूमन डेवलवमेंट में अर्चना पांडेय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
मध्य कालीन और आधुनिक इतिहास में दिलशाद अफरोज, उर्दू में अंदलीब जहरा, मनोविज्ञान में सबा खातून, दर्शनशास्त्र) में ओशिन खान, भूगोल में राहुल सिंह, समाजशास्त्र में प्रिया सिंह सहित 41छात्रों को गोल्ड प्रदान किया गया।

स्नातक में इन्हें मिला स्वर्ण पदक
दीक्षातं समारोह में उपस्थित छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
स्नातक में सर्वोच्च अंक पाने पर बी.टेक. (कंप्यूटर सांइस) में जया सचान, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन में अनंत कुमार सिंह, इंफारमेशन टेक्नोलॉजी में मुकेश कुमार तिवारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अंजली राय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आकांक्षा यादव, इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में राहुल कुमार यादव, बीफार्मा में प्रेम शंकर त्यागी, बीसीए में अंशु मित्रा को गोल्ड मेडल दिया गया।
बीबीए में उज्मा परवीन, कला में सोनम यादव, विज्ञान में हेमा कुशवाहा, वाणिज्य में प्रिया त्रिपाठी, कृषि में अंकिता सिन्हा, बीएससी इन बीपीई. में अमृतांश कुमार दूबे, एलएलबी में सौरभ मणि, बीएड में उत्कर्ष सिंह सहित 16 छात्रों को स्वर्ण पदक मिला।