Varanasi News: सूर्यदेव की आराधना का चार दिनों तक चलने वाला महापर्व डाला छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। घाटों पर पहुंची महिलाओं ने गंगा स्नानकर वेदी की पूजा की और दीप जलाया। चने के दाल, चावल और लौकी की सब्जी बनाकर ग्रहण किया। इसके साथ डाला छठ की शुरुआत हो गई। वह रविवार को खरना के साथ 36 घंटे के व्रत शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही घरों से लेकर मोहल्लों तक छठ मइया के गीत गुंजने लगे।
छठ पूजा: तस्वीरें...गंगाजल से बनाया लौकी-भात, नहाय-खाय से डाला छठ शुरू; आज खरना के साथ होगा 36 घंटे का व्रत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:09 AM IST
सार
नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। काशी नगरी में नदी और सरोवर के किनारे वेदियां बनाकर मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार की शाम व्रती महिलाएं भगवान भास्कर की पूजा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन