फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gorakhpur Link Expressway will inaugurate by CM Yogi Adityanath in azamgarh

Gorakhpur Link Expressway: अब दो घंटे में पहुंच जाएंगे आजमगढ़ से गोरखपुर, आज से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Fri, 20 Jun 2025 09:29 AM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज एजेंसी, पवई/आजमगढ़/गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, पवई/आजमगढ़/गोरखपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Jun 2025 09:29 AM IST
सार

Gorakhpur Link Expressway News: 7283.28 करोड़ की लागत से बने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर आज से वाहन फर्राटा भरेंगे। नए एक्सप्रेसवे के चलते अब दो घंटे में आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
Gorakhpur Link Expressway will inaugurate by CM Yogi Adityanath in azamgarh
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुप्रतीक्षित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 7283.28 करोड़ की लागत से पूरा हो गया है। शुक्रवार यानी आज से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। 91.35 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर को न सिर्फ राजधानी लखनऊ से जोड़ेगा। बल्कि प्रदेश की आधारभूत संरचना में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ के सलारपुर में इसका लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं गोरखपुर पहुंचने में पांच नहीं महज दो घंटे लगेंगे। आजमगढ़ मुख्यालय से गोरखपुर की दूरी 100 किमी है। वहीं फूलपुर तहसील के चकिया सलारपुर से गोरखपुर की दूरी 160 किमी थी। अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में जोड़ दिया गया है तो यह दूरी जहां आजमगढ़ से बढ़ रही है तो वहीं, चकिया सलारपुर से यह दूरी 70 किमी घट गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: सावन में काशी की जनता को सुबह-शाम एक-एक घंटे मिलेंगे बाबा के झांकी दर्शन, नहीं बढ़ेंगे टिकटों के दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ से गोरखपुर की दूरी 100 किमी  
हालांकि आजमगढ़ से करीब 60 किमी दूरी बढ़ी तो जरूर, लेकिन एक्सप्रेस-वे होने के कारण यात्रा सुगम होगी और तेज गति से वाहन चलाते हुए कम समय में गोरखपुर पहुंच सकते हैं। वर्तमान में आजमगढ़ से गोरखपुर की 100 किमी की दूरी पांच घंटे में तय होती थी, लेकिन अब यह डेढ़ से दो घंटे में तय हो सकेगी। वहीं फूलपुर तहसील क्षेत्र से भी इतना ही समय लगेगा। लोकार्पण से लोगों की यात्रा सुगम होगी।

इसे भी पढ़ें; CM Yogi Azamgarh Visit: आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

क्या बोले अधिकारी

मुख्यमंत्री गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। प्रशासन व यूपीडा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब 10 हजार लोग इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सुरक्षा की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और फ्री मेडिकल व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं होगी। रविंद्र कुमार, डीएम, आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed