Kashi Vishwanath Mandir: सावन में सुबह-शाम एक-एक घंटे मिलेंगे बाबा के झांकी दर्शन, नहीं बढ़ेंगे टिकटों के दाम
Varanasi News: देशभर के श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए धाम परिसर में जिगजैग बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। महाकुंभ की तरह ही सावन में यातायात और पार्किंग के इंतजाम होंगे। सबसे खास बात यह है कि इस बार आरती और सुगम दर्शन के टिकट के दाम में बढ़ोतरी नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kashi Vishwanath News: सावन मास में पहली बार काशी की जनता के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में अलग से इंतजाम होंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं को एक घंटे सुबह और एक घंटे शाम को बाबा के दर्शन मिलेंगे। यह सुविधा सावन के सोमवार और विशेष पर्व या दिवसों पर नहीं मिलेगी। मंगलवार से रविवार के बीच सुबह चार बजे से पांच बजे और शाम चार से पांच बजे तक झांकी दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
वहीं, देशभर के श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए धाम परिसर में जिगजैग बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। महाकुंभ की तरह ही सावन में यातायात और पार्किंग के इंतजाम होंगे। सबसे खास बात यह है कि इस बार आरती और सुगम दर्शन के टिकट के दाम में बढ़ोतरी नहीं होगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को सावन मास की तैयारियों की बैठक हुई। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन-पूजन और सुविधाओं को बेहतर बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में कहा गया कि 11 जुलाई से नौ अगस्त तक सावन के दर्शन-पूजन होंगे। जो दर्शनार्थी जो धाम पहुंचने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए सावन भर लाइव दर्शन की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध रहेगी। संवाद
स्मार्ट वाच के साथ नहीं मिलेगा धाम परिसर में प्रवेश
विश्वनाथ धाम परिसर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की जांच होगी। किसी भी श्रद्धालु को स्मार्ट वाच के साथ परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन और ईयर फोन के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। तंबाकू उत्पाद और कॉस्मेटिक नहीं ले जाया जा सकेगा। बड़े बैग के साथ अन्य वर्जित वस्तुओं को भी प्रतिबंधित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir : भूतल की तरह राम दरबार के गर्भगृह में भी खामियां, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.