{"_id":"5de2778d8ebc3e54ea681961","slug":"good-news-tourism-station-will-start-in-sarnath-from-december-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! सारनाथ में 15 दिसंबर से शुरू होगा पर्यटक थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! सारनाथ में 15 दिसंबर से शुरू होगा पर्यटक थाना
Sat, 30 Nov 2019 07:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 30 Nov 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Sarnath
- फोटो : Incredible India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ में पर्यटकों की सुविधाओं और सहूलियत के लिए शासन के निर्देश पर पर्यटक थाना खोला जा रहा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को सारनाथ स्थित संग्रहालय के सामने प्रस्तावित थाना स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन अधिकारियों संग बैठक करते हुए तय किया कि 15 दिसंबर तक थाना मूर्तरूप ले लेगा। जानकारी दी कि मुरादाबाद से पर्यटक पुलिस का प्रशिक्षण लेकर 17 जवान काशी आ चुके हैं।
विज्ञापन
पुरातात्विक संग्रहालय के सामने पर्यटन विभाग की ओर संचालित आधुनिक स्वागत केंद्र भवन में पर्यटक थाना खोला जाना प्रस्तावित है। इस बाबत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आधुनिक स्वागत केंद्र का निरीक्षण कर पर्यटन अधिकारियों को खास दिशा निर्देश दिए। थाना में पुरूष व महिला पुलिस की तैनाती होगी।
विज्ञापन
पर्यटक थाना खुलने से काशी आने वाले विदेशी सैलानी अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को बता सकेंगे। इसके अलावा सैलानियों को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की उन्हें आसानी से जानकारी भी पर्यटक थाना से मिल सकेगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पर्यटन अधिकारियों संग मंथन करते हुए सारनाथ इलाके में कुछ बिंदुओं पर भी चर्चा की है।
विज्ञापन