{"_id":"650214abcdc808ec8f024647","slug":"gondia-barauni-express-will-not-go-through-cantt-station-varanasi-news-c-20-vns1013-359820-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैंट स्टेशन होकर नहीं जाएगी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैंट स्टेशन होकर नहीं जाएगी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस
विज्ञापन
कैंट यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 15231/32 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। 15 अक्तूबर तक यह ट्रेन कैंट की बजाए पीडीडीयूनगर, प्रयागराज होते हुए जाएगी। जबकि अहमदाबाद से 24 सितंबर, एक व आठ अक्तूबर को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-वाराणसी-पं दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर बदले मार्ग-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलाई जाएगी। पटना से 26 सितंबर, तीन व 10 अक्तूबर को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय -वाराणसी कैंट-प्रयागराज-मानिकपुर के स्थान पर बदले मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बनारस से 24 सितंबर, एक, आठ व 15 अक्तूबर को चलने वाली 17324 बनारस-हुबली एक्सप्रेस बनारस स्टेशन के स्थान पर पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से चलाई जाएगी। हुबली से 22, 29 सितंबर, छह और 13 अक्तूबर को चलने वाली 17323 हुबली-बनारस एक्सप्रेस बनारस स्टेशन के स्थान पर पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। ब्यूरो