फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold worth of RS 18 lakhs caught at varanasi hidden between straps on side of passenger bag

Varanasi Airport: बैग के किनारे लगी पट्टियों के बीच छुपाकर लाया 18 लाख का सोना, कस्टम विभाग ने धर दबोचा

Fri, 22 Jul 2022 11:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Jul 2022 11:38 AM IST
सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी पहुंचे यात्री ने बैग के किनारे लगी हुई पट्टियों के बीच में सोने का पतला राड छिपाया था।  सोने का रॉड बनाकर उस पर स्टील पॉलिश कराया था, ताकि चेकिंग में पकड़ा न जा सके।

विज्ञापन
Gold worth of RS 18 lakhs caught at varanasi hidden between straps on side of passenger bag
बरामद सोना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने बुधवार की रात शारजाह से आए यात्री के बैग से 18 लाख रुपये का सोना बरामद किया। यात्री ने तीन ट्राली बैग में बारीकी से 349.5 ग्राम सोना छुपा रखा था। उसने बैग के किनारे लगी हुई पट्टियों के बीच में सोने का पतला राड छिपाया था। हालांकि कस्टम विभाग के एक्सरे जांच में यह पकड़ में आया।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रात नौ बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान कस्टम चेकिंग शुरू हुई। एक यात्री तीन ट्रॉली बैग लेकर एक्सरे मशीन से गुजरा तो कस्टम टीम को शक हुआ। दोबारा यात्री की जांच हुई और उसे अलग किया गया। बरेली के लाडपुर उस्मानपुर निवासी यात्री ने चालाकी से सोना को छुपाया था।

विज्ञापन

सोने के रॉड पर  स्टील पॉलिश

तीन अलग-अलग ट्रॉली बैग में वह सोने का रॉड बनाकर उस पर स्टील पॉलिश कराया था, ताकि चेकिंग में पकड़ा न जा सके। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह इसी माह जनवरी में शारजाह गया था। मुख्य टर्मिनल भवन में एक्सरे जांच के समय ट्राली बैग को कस्टम टीम ने जब्त कर लिया, वहीं यात्री के खिलाफ लिखा पढ़ी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में पकड़ा गया था 48 लाख का सोना

इसके पूर्व अप्रैल में पटना के रहने वाले कृष्ण कुमार के पास से कस्टम टीम ने जूते के सोल में छुपाकर रखा गया 21 लाख 35 हजार रुपये का सोना बरामद किया था। उसी दिन कुशीनगर के रहने वाले हरेंद्र नामक यात्री के जूते से भी कस्टम टीम ने 26 लाख 76 हजार रुपये का सोना बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed