फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold loan taken from canara bank on fake purity certificate of fake gold jewellery in varanasi police arrested 10 accused

वाराणसी: नकली गहनों के बदले लिया 85 लाख का लोन, 10 आरोपी गिरफ्तार, तीन बैंकों में किया फर्जीवाड़ा

Mon, 23 Aug 2021 12:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Aug 2021 12:07 AM IST
सार

केनरा बैंक की अर्दली बाजार शाखा के प्रबंधक कुंवर रामपाल सिंह ने बीते बुधवार रात कैंट थाने में दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Gold loan taken from canara bank on fake purity certificate of fake gold jewellery in varanasi police arrested  10 accused
मंडुवाडीह थाने में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बैंक की तीन शाखाओं में नकली सोना रखकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 85 लाख रुपये लोन लेने वाली तीन महिलाओं समेत दस आरोपियों को मंडुवाडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी ने पहले ही न्यायालय में समर्पण कर दिया है। 
विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि रविंद्र सेठ ने विजय व प्रतीक के साथ मिलकर केनरा बैंक के खाताधारकों को सोना रखकर लोन दिलवाने को कहा। रविंद्र सेठ ने केनरा बैंक के लहरतारा शाखा व अर्दली बाजार में सोना जमाकर लोन लिया।
विज्ञापन


रविंद्र, प्रतीक और विजय प्रजापति ने फर्जी तरीके से लोगों को लालच देकर एकाउंट नंबर व आधार कार्ड लेकर केनरा बैंक की तीन शाखाओं से नकली सोना गिरवी रखकर रुपये निकाले। इसकी जानकारी बैंक को तब हुई जब उनका सुपर वैल्युएबल आया और सोने की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली सोने की जानकारी होते ही बैंक के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने मंडुवाडीह थाने में दो और कैंट में एक मुकदमा दर्ज दर्ज करवाया। एडीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि इन दस गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायण यादव, अमित कुमार शर्मा निवासी थाना लक्सा, परदेसी बिंद थाना मंडुवाडीह, प्रतीक रस्तोगी थाना दशाश्वमेध, सागर कुमार मौर्या थाना भेलूपुर, राजेश कुमार मेहता थाना कोतवाली, लक्ष्मण सिंह, नेहा श्रीवास्तव, दिया प्रजापति थाना भेलूपुर, श्वेता जबेरी थाना चौक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed