{"_id":"605a09818ebc3ed8312d3bb9","slug":"gold-brought-from-dubai-to-varanasi-airport-hidden-in-undergarment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडरगारमेंट में छिपाकर दुबई से बनारस लाया सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरगारमेंट में छिपाकर दुबई से बनारस लाया सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया
Tue, 23 Mar 2021 09:00 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना
दुबई से एक यात्री अंडरगारमेंट के अंदर सोना छिपाकर बनारस लाया और एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। यात्री के कब्जे से बरामद 427.600 ग्राम सोने की कीमत 19 लाख 75 हजार है। वहीं, दुबई से पहुंचे एक अन्य यात्री से 250 ग्राम केसर बरामद हुआ। कस्टम ने माल जब्त कर दोनों यात्रियों को छोड़ दिया। यात्री जौनपुर और मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से सोमवार की रात लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान यात्रियों की कस्टम चेकिंग हो रही थी। एक्स-रे में एक यात्री पर शक हुआ तो उसे रोका गया। मुरादाबाद निवासी यात्री जाने आलम से पूछताछ और लगेज की चेकिंग शुरू हुई तो उसके अंडरगारमेंट में सिलाई कर छिपाया गया सोना बरामद हुआ। इसके अलावा जौनपुर, शाहगंज निवासी अन्य यात्री शेख रिजवान अहमद के कब्जे से एक आई फोन व 250 ग्राम केसर बरामद हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
कस्टम सहायक आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि दो यात्रियों को पकड़ा गया। एक यात्री जाने आलम के कब्जे से अंडरगारमेंट में छिपा सोना बरामद हुआ है। सोने की कीमत 20 लाख से कम होने के कारण जब्त कर कागजी कार्रवाई कर यात्री को छोड़ दिया गया। दूसरे यात्री शेख रिजवान के पास केसर बरामद हुआ है।