फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Going burn effigy of students clashed with security personnel

पुतला फूंकने जा रहे छात्रों की सुरक्षा कर्मियों से झड़प

Tue, 26 Jul 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Going burn effigy of students clashed with security personnel
वीसी का पुतला फूंकने को लेकर छात्रों व सुरक्षाकर्मियों में हुई नोकझोंक।
लंका स्थित सिंह द्वार पर सोमवार को बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंकने जा रहे छात्रों की विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों से झड़प हो गई। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने उन पर लाठियां चलाईं। अचानक छात्रों की पिटाई से लंका चौराहे पर अफरातफरी मच गई। आसपास के दूकानदारोें ने घबराकर अपनी दूकानों के शटर गिरा दिए। पुतला फूंकने जा रहे छात्रों के हटने के बाद चौराहे का माहौल सामान्य हुआ। पिटाई में पांच छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लाठी चलाने की बात से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन



साइबर लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने, नौ छात्रों का निलंबन वापस लेने, राजीव गांधी साउथ कैंपस के संविदा शिक्षकों और बीएचयू के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की बहाली सहित पांच सूत्री वाजिब मांगें पूरी न होने का आरोप लगाकर 30 की संख्या में छात्र लंका चौराहे पर जुटे थे। उनका कहना था कि उचित मांगों पर भी कुलपति ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीएचयू वीसी का पुतला लेकर छात्र सिंह द्वार की ओर बढ़ने लगे तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उन्हें रोका। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। छात्रों का आरोप है कि इसी दौरान बीएचयू के सुरक्षा कर्मियों ने लाठियों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई में शांतनु सिंह, रोहित सहित पांच छात्रों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन



लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएचयू वीसी का पुतला फूंकने के दौरान नोकझोंक का मामला सामने आया था। पुलिस ने किसी पर लाठी नहीं चलाई है। घटना के संबंध में तहरीर मिली तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह का कहना है कि लाठीचार्ज जैसी कहीं कोई बात नहीं हुई। पुतला छीनने के दौरान हल्की झड़प भर हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed