फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Godaulia and Dashashwamedh Ghat area reconstructed with drone camera

वाराणसी: राष्ट्रपति और पुलिस-------ड्रोन कैमरे से खंगाला गया गोदौलिया और दशाश्वमेध घाट का इलाका

Fri, 10 Feb 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Godaulia and Dashashwamedh Ghat area reconstructed with drone camera
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक और उसके आसपास का इलाका ड्रोन कैमरे से खंगाला गया। एक-एक इमारत की छतों को पुलिस ने गहनता से देखा। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों से कहा कि गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक कहीं भी अतिक्रमण नहीं नजर आना चाहिए। नगर निगम साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखे। वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़े हों और निगरानी में किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति 13 फरवरी की दोपहर लगभग पांच घंटे के लिए काशी आ रही हैं। कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। गंगा आरती में तीनों वीआईपी के शामिल होने के मद्देनजर शीतला घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच तीन अलग-अलग ग्रीन रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट के आसपास के क्षेत्र की ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाएगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस अफसरों की ड्यूटी के संबंध में उन्हें शनिवार की शाम पुलिस लाइन में जानकारी दी जाएगी। 12 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली समूची फोर्स को उसकी ड्यूटी के बारे में पुलिस लाइन में बताया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया जाएगा।

चार घंटे गंगा में नौकायन बंद रहेगा
राष्ट्रपति के गंगा आरती में शामिल होने के मद्देनजर 13 फरवरी की दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक अस्सी घाट से राजघाट के बीच गंगा में नौकायन बंद रहेगा। राष्ट्रपति के मंच से लगभग 20 मीटर की दूरी तक गंगा में आमजन की नावें नहीं खड़ी होगी। 20 मीटर की उस परिधि में सिर्फ सशस्त्र पुलिस, जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान जीवन रक्षक उपकरणों से लैस होकर तैनात रहेंगे। 20 मीटर की परिधि के बाद आमजन नावों में बैठ कर गंगा आरती देख सकेंगे। आमजन से संबंधित सभी नावों में पुलिस और एलआईयू के कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed