{"_id":"5bf99ad2bdec2241b3026e21","slug":"god-statue-broken-in-temple-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्ति की क्षतिग्रस्त, गांव के लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्ति की क्षतिग्रस्त, गांव के लोगों में आक्रोश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मूर्ति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में एक मंदिर में स्थापित मां दुर्गा और बजरंगबली की मूर्ति शुक्रवार की रात में शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों मूर्तियां पत्थर से बनी थीं। सुबह जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित कराने और शरारती तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
खेतासराय थाना क्षेत्र के कलांपुर के रामलीला मैदान में माता दुर्गा जी का मंदिर है। मंदिर में मां दुर्गा के अलावा बजरंग बली की मूर्ति व शिवलिंग की स्थापना हुई है। शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
शनिवार की सुबह रोज की भांति जब गांव के विनोद राजभर पूजा करने के लिये मंदिर गए तब मूर्ति टूटी देखकर प्रधान कोमल राजभर व अन्य लोगों को बुलाया मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि दुर्गा जी का हाथ और शिवलिंग, तथा बजरंग बली की मूर्ति टूटी है।
विज्ञापन
ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एसओ खेतासराय जगदीश कुशवाहा भी मौके पर गए। थानाध्यक्ष द्वारा नई मूर्ति लगवाने और दोषियों पर करवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों की गुस्सा शांत हुआ।