{"_id":"59a5971f4f1c1b5f738b456f","slug":"give-gift-of-clean-kashi-on-the-narendra-modi-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पीएम मोदी को जन्मदिन पर दें स्वच्छ काशी का तोहफा, मांगा जाएगा रिटर्न गिफ्ट' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पीएम मोदी को जन्मदिन पर दें स्वच्छ काशी का तोहफा, मांगा जाएगा रिटर्न गिफ्ट'
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बनारस के विकास के लिए कुछ खास सोचा है, जिसे वे खुद आपसे साझा करेंगे। ऐसे में हमारा भी उनके प्रति कुछ फर्ज बनता है। आगामी 17 सितंबर को आप पीएम के जन्मदिन पर उन्हें स्वच्छ काशी का तोहफा दें।
इसके बदले पीएम से रिटर्न गिफ्ट मांगा जाएगा जिससे काशी का विकास हो। बनारस तय कर ले कि स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और गरीबी मुक्त भारत की नींव यहां से रखी जाए।
पीयूष गोयल मंगलवार को परेड कोठी स्थित एक लॉन में भाजपा महानगर की ओर से आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से शहर की सफाई में जुट जाएं। पीएम के जन्मदिन वाले दिन कम से कम 1000 स्थानों को स्वच्छ कर वहां की फोटो खींचकर उन्हें तोहफे में दें। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।
कहा कि अब बनारस बदल रहा है। स्वच्छता रैकिंग में हम सब मिलकर इस बार इसे टॉप टेन शहरों में स्थान दिलाएंगे। योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी आपकी है। यहां के जनप्रतिनिधि जागरूक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की
प्रतिमा की सफाई की गई फिर माल्यार्पण किया गया
- फोटो : अमर उजाला
‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए और पौधरोपण भी किया। पहले डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की गई फिर माल्यार्पण किया गया। यहां मंत्री ने कहा कि देश भर में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जिम्मेदारी ली गई है।