{"_id":"e8e55d1e-8182-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"girls-show-protest-against-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के खिलाफ छात्राओं ने तानी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के खिलाफ छात्राओं ने तानी लाठियां
हरहुआ(वाराणसी)/ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरापट्टी स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही छात्राओं के साथ बुधवार की सुबह राह चलते दो युवकों ने छेड़खानी की। घटना की जानकारी मिलने पर छात्राओं के परिजनों ने आरोपियों के घर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
छेड़खानी से आजिज आ चुकीं छात्राओं ने भी उन्हें पीटने के लिए लाठी-डंडे उठा लिए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों आए दिन छात्राओं पर छींटाकशी करते थे। छह माह पहले भी दोनों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
पुआरी कलां गांव की छह छात्राएं साइकिल से बीरापट्टी स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती थीं। पिछले कई दिनों से दो युवक उन्हें रास्ते में रोककर छेड़खानी करते थे। छात्राओं ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी। रोज की तरह बुधवार को भी छात्राएं स्कूल के लिए निकलीं। पयागपुर में दोनों युवकों ने उनको देखते ही छींटाकशी शुरू की। छात्राओं ने तत्काल अपने परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। पुआरी कलां के लोग सूचना मिलते ही पयागपुर जा पहुंचे।
विज्ञापन
इधर, लोगों को आते देख आरोपी पयागपुर निवासी विनीत पांडेय (22) और बहोरीपुर का विकास उर्फ गोलू (27) भागकर छिपने की कोशिश करने लगे। विनीत ने विकास को भी पयागपुर में ही अपने घर में छिपा लिया। वहीं, आक्रोशित लोगों ने दरवाजा तोड़कर आरोपी युवकों को निकाला और उनकी पिटाई करने लगे। सूचना पाकर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक छात्रा के भाई ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।